Monday, 27 March 2023

 

 

खास खबरें राहुल गांधी सपने में भी सावरकर नहीं हो सकते : अनुराग ठाकुर बीसीसीआई वार्षिक अनुबंध : रवींद्र जडेजा ए प्लस श्रेणी में हुए पदोन्नत व्हाट्सएप एंड्रॉइड पर नए 'ऑडियो चैट' फीचर पर काम कर रहा स्विस ओपन: सात्विकसैराज रन्किरेड्डी-चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल खिताब जीता विराट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार था, मुझे खेल के प्रति उनका जूनून पसंद है: क्रिस गेल मैं और बघेल दोनों ओबीसी हैं और कांग्रेस ने हमें सीएम बनाया है : अशोक गहलोत कर्नाटक में अमित शाह ने कांग्रेस, बीआरएस पर साधा निशाना सुरेश रैना, हरभजन सिंह और शांतकुमारन श्रीसंत ने ऋषभ पंत से मुलाकात की सरकार चार साल में हवाईअड्डों की संख्या 200 से अधिक करने की दिशा में काम कर रही : ज्योतिरादित्य सिंधिया मियामी ओपन: एलेना रिबाकिना मैच अंक बचाकर चौथे दौर में ऋषभ पंत को उबरने के लिए अपना समय लेना चाहिए : सौरव गांगुली राजघाट पर सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना यूरो 2024 क्वालीफायर्स : स्पेन ने नॉर्वे को हराया, वेल्स ने क्रोएशिया को रोका पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में नारी शक्ति को किया सलाम क्या आईपीएल 2023 में सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी साल होगा? भारत का उत्तर पूर्व अब सर्वागीण विकास के लिए जाना जाता है : नरेंद्र मोदी अमेरिका में चॉकलेट फैक्ट्री में धमाके में पांच की मौत राम चरण ने आरसी15 के सेट पर कियारा आडवाणी के साथ बर्थडे केक काटा मेगा स्टार बिग बी ने हेल्थ अपडेट साझा किया राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदला, लिखा 'अयोग्य सांसद' इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत

 

भंडारे के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले में पुजारी गिरफ्तार

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुद्रपुर(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

दुर्गा मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान रुद्रपुर में सिंह कालोनी निवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपित पुजारी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान लिया है। बाद में पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। सिंह कालोनी निवासी जॉन सागर मंगलवार दोपहर बंगाली कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर गए हुए थे। जहां पर पूजा अर्चना के साथ ही भंडारा चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद धक्का देकर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया और लात मारी। जिससे वह घायल हो गया। बाद में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सुधा सागर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही मामले की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।  सीओ अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान हत्यारोपित की पहचान आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी, वार्ड नंबर 35 निवासी सुनील राय पुत्र विनोद राय के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह मंदिर का पुजारी है। बुधवार दोपहर मंदिर में पूजा चल रही थी। इसी बीच जॉन सागर वहां नशे की हालत में पहुंच गया। उसने कपड़ों में भी शौच की थी। उसे गंदा देख उन्होंने पूजा अर्चना स्थल से जाने को कहा लेकिन वह नहीं गया। इस पर उन्होंने उसे धक्का देकर बाहर निकाला। नशे में होने के कारण वह जमीन पर गिर गया। बताया कि वह उसकी पीठ पर लात मारना चाहते थे लेकिन वह पलट गया और उसकी पेट में लग गई। बाद में पुलिस ने हत्यारोपित पुजारी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

 

Tags: Crime News , Crime News Uttarakhand , Crime News Rudrapur , Rudrapur , Uttarakhand , Rudrapur News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD