Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

 

जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया

लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बनी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन : डा. चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 06 Apr 2021

जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरित कर सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा.जयपाल सिंह ने बताया कि मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लगातार सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी के लिए जीवन समर्पित कर दिया। करोड़ों लोगों के पसीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय संभव हुआ है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एवं  केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा अंतोदय के पावन ध्येय को आत्मसात करते हुए विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने के लिए अनवरत बिना रुके बिना थके काम कर रहा है। सभी कार्यकर्ता मिलकर देश, समाज और संगठन के प्रति  निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला भाजपा पदाधिकारियों ने चंडीघाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फल वितरण किये। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, देशपाल रोड, जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन गुज्जर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष तेलूराम, देवकीनंदन पुरोहित, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, कमल प्रधान, विकास कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: BJP Uttarakhand , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News , Dr.Jaipal Singh Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD