Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस की होगी ऐतिहासिक जीत: डॉ. एस.एस आहलूवालिया सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में संत समाज ने पंजाब की राजनैतिक पार्टियों के सामने रखा पर्यावरण का एजेंडा टाइगर श्रॉफ ने एक्शन और स्वैग संग फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" में लगाया है कॉमेडी का तड़का, एक्टर का नया साइड देख दर्शकों में मच गई है खलबली जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक परनीत कौर ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र विजीलैंस ब्यूरो ने 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एएसआई को किया गिरफ्तार परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात पद्म भूषण इंजीनियर जसपाल भट्टी सांस्कृतिक संध्या कल, 16 अप्रैल, 2024 को पीईसी में आयोजित की जाएगी सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने कॉस्मेटोलॉजी कॉलेज आईआईएमसीबी का उद्घाटन किया जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद आप ने 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' के रूप में मनाया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन मोदी-भाजपा की तानाशाही खत्म करने के लिए जनता तैयार दोआबा में आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, क़द्दावर दलित नेता और पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू आप में शामिल गुरु रविदास विश्व महा पीठ इकाई ने फतेहगढ़ साहिब में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर मुफ्त नेत्र जांच और एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी शिविर का किया आयोजन भाजपा एससी मोर्चा ने बाबा साहब की जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर युवा शक्ति ने ही बनाया भाजपा को सबसे मजबूत और दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल- संजय टंडन चंडीगढ़ की जनता की अपेक्षा के अनुरूप बनाया जाएगा भाजपा का संकल्प पत्र - शक्ति प्रकाश देवशाली अंबेडकर नवयुवक दल द्वारा संविधान निर्माता डा. बी.आर अंबेडकर के 133वें जन्मदिवस पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हर वोट होता है कीमती, कभी-कभार मामूली अंतर से भी हो जाती है जीत: अनुराग अग्रवाल मोदी सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि : डॉ राजीव बिंदल पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी

 

प्रधान मुख्य अरण्यपाल ने वन अग्नि रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Apr 2021

प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) डा. सविता ने आज वन अग्नि रोकथाम की उचित  तैयारियों और उपायों को लेकर आज विभिन्न वन वृत्तों के मुख्य अरण्यपालों, अरण्यपालों और वन मण्डलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन विभाग वन अग्नि रोकथाम के लिए पूरी तरह से तैयार है। त्वरित कार्रवाई के लिए वन मण्डल व वन रेंज स्तर तक रैपिड फाॅरेस्ट फायर फाइटिंग फोर्स का गठन किया गया है। वन अग्नि की रोकथाम के लिए वर्तमान अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के अतिरिक्त फायर वाचर्ज को तीन महीने के लिए लगभग 40 हजार कार्य दिवस के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय द्वारा वन अग्नि से सम्बन्धित मामलों की जानकारी देने के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष कार्यशील किए गए है। राज्य स्तर पर इसका टोल फ्री नम्बर 1077 और जिला स्तर पर 1070 है।आपदा प्रबन्धन कक्ष मंे वन विभाग के विभिन्न स्तर के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर सांझा किये गये है ताकि वन विभाग को समय रहते वन अग्नि की घटना की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने लगभग 50000 रेपिड फोरेस्ट फायर फाइटिंग फोर्स के स्वंयसेवी सदस्य बनाए हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। 

इन सदस्यों को वन अग्नि चेतावनी संदेश अपने मोबाइल नम्बर पर प्राप्त हो रहे है और वे वन अग्नि शमन में वन विभाग की सहायता कर रहे हैं।वन विभाग ने प्रदेश के वन अग्नि संवेदनशील क्षेत्रों में 10 मार्च  से 17 मार्च 2021 तक वन अग्नि रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान इन क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड नाटक, प्रदर्शनियों व प्रचार सामग्री के वितरण के साथ-साथ ध्वनि प्रसार संयंत्र द्वारा लोगों को वन अग्नि रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।डा. सविता ने कहा कि वन अग्नि रोकथाम के लिए वन विभाग ने वन अग्नि नियन्त्रण रेखाओं का निर्माण तथा वन अग्नि शमन के लिए वनों में पानी एकत्रित करने के लिए उचित प्रबन्ध किए हैं। उन्होने यह भी बताया कि वन अग्नि का मुख्य कारण लोगों द्वारा जानबूझकर या अज्ञानतावश आग का लगाया जाना होता है इसलिए वन अधिकरियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर स्थानीय समुदायों के साथ बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है। विभाग ने वन अग्नि से निपटने के लिए हैलिकाॅप्टर की सेवाएं लेने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा है।उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों के लिए वन अग्नि रोकथाम और नियन्त्रण मेनुअल और नीति दिशा-निर्देश पत्रिका भी है। उन्होंने कर्मचारियों को ग्रीष्म ऋतु के दौरान वन अग्नि रोकथाम के लिए दृढ़ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD