नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कम्प
Web Admin
5 Dariya News
श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड) , 31 Mar 2021
उत्तराखंड के श्रीनगर में एक नवजात का शव मिला है। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह श्रीनगर के एजेंसी मोहल्ले में एक नवजात का शव मिला।उक्त शव कूड़ेदान में पड़ा हुआ था। जिससे कुत्ते निकालकर सड़क पर लाए। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरे की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त शव यहां किसने रखा। बताया गया कि लोगों ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि जल निगम दफ्तर के आगे एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बारे में लोगों ने अलग-अलग जानकारी दी है। किसी ने बताया कि आवारा कुत्ते शव को नदी किनारे से लाए हैं तो किसी ने बताया कि कूड़ेदान के पास से कुत्ता शव उठा कर लाया है। तहसीलदार सुनील राज और एसएसआई रणवीर रमोला जानकारी जुटा रहे हैं।