Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

असम में बाढ़ और कोरोना के समय राहुल गांधी को इटली याद आता है : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलचर/बोरखोला , 23 Mar 2021

असम में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कांग्रेस और वामदलों पर खूब बरसे। कहा जब असम ने बाढ़ आती है तो भाजपा के कार्यकर्ता आपके साथ होते हैं, लेकिन राहुल गांधी को इटली याद आ जाता है। एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों में योगी ने कांग्रेस को खास तौर से निशाने पर रखा। उदरबंग, सिलचर और बोरखोला की रैलियों के मंच से योगी ने कांग्रेस पर असम समेत पूरे देश में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि, "पहले असम में बम विस्फोट होते थे, धरने होते थे लेकिन पिछले 5 साल से असम में शांति है। कांग्रेस घुसपैठ करा कर अराजकता और अलगाववाद को बढ़ाने में लगी हुई है लेकिन भाजपा की सरकार ऐसा होने नहीं देगी।"योगी ने कांग्रेस पर असम में राइनो का शिकार करवाने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि असम की पहचान माने जाने वाले राइनो का शिकार करवा कर कांग्रेसी उसकी सींग की तस्करी करते थे।योगी ने कहा कि असम सद्भावना पूर्ण तरीके से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा विकास के पथ पर सबको ले जाना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमवासियों को रंगोली, पीरु की हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि, "आदिशक्ति मां कामाख्या और महाबाहु ब्रह्मपुत्र असम को एक पहचान देती है। साथ ही यहां से निकलने वाली बराक नदी और यहां के चाय बागान देश और दुनिया के सामने असम को एक पहचान देते हैं।

पहले असम को क्षेत्र के आधार पर बांट कर आपस में लड़ाने का काम किया जाता था। असम के अंदर विकास की चर्चा नहीं होती थी। कहीं वोडोलैंड की समस्या थी, तो कहीं पर घुसपैठ की।"सीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थों के लिए असमवासियों को आपस में ऊपरी असम और निचले असम के रूप में और तमाम अन्य भेदों के आधार पर बांटने का काम कर रहे थे। लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों की तस्वीर बदल दी है। योगी ने कहा कि सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो घुसपैठियों को वहां से निकाल कर बाहर कर दिया गया है।योगी ने कहा कि, "पिछले 5 वर्षों के दौरान असम में शांति स्थापित हुई है। असम में सौहाद्र व सद्भावना का माहौल है। इससे असम विकास की एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यहां के प्रत्येक नागरिक जिनके पास अपने आवास नहीं थे, उनको आवास की सुविधा दी गई। राशन कार्ड की सुविधा के आयुष्मान योजना से जोड़ कर स्वास्थ्य लाभ देने का काम किया गया है। चाय बागान में कार्य करने वाले कर्म योगियों का मानदेय 217 रूपए किया गया, जिसे अब 300 रुपए करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। खेलो इंडिया खेलो अभियान के तहत असम के अंदर खेलकूद के प्रतियोगिताएं हुई।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में असम में अलगाववाद, आपसी झगड़े, बंदी , अराजकता का राज था। इसकी साजिश आज भी कांग्रेस असम में कर रही है। असम के अंदर एआईयूडीएफ के साथ कांग्रेस का समझौता है। कम्युनिस्टों के साथ कांग्रेस का समझौता इस बात को प्रदर्शित करता है कि वह अलगाववाद के साथ है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP , Bharatiya Janata Party , Guwahati , Assam , Silchar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD