Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

लोगों से झूठे वायदे कर भाजपा ने सत्ता हासिल की : अभय चौटाला

जिस अन्नदाता ने देश को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी आज वही अन्नदाता पिछले लगभग चार महीनों से आंदोलन करने पर मजबूर है: अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 23 Mar 2021

जिले के किसानों द्वारा किरमच गांव में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत और सम्मानित किया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी में इस देश के अन्नदाताओं की बड़ी भूमिका रही थी। जहां अन्न उगाकर लोगों का पेट भरने का काम किया वहीं नौजवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में फांसी पर चढक़र शहीदी दी थी जिस कारण से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि देश तो आजाद हो गया लेकिन जिस अन्नदाता ने देश को आजाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी आज वही अन्नदाता पिछले लगभग चार महीनों से केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कृषि कानूनों को वापिस करवाने के लिए आंदोलन करने पर मजबूर है।इनेलो नेता ने कहा कि इस देश के लोग कांग्रेस पार्टी से दुखी और परेशान थे। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामले में सारी हदें पार कर दी थी और लोग बदलाव चाहते थे। उस समय नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब, पिछड़े और किसानों से वायदे किए थे कि जब भाजपा सत्ता में आएगी तो देश का नक्शा बदल देंगे। 

किसानों का कर्ज माफ करेंगे, स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू कर फसल की लागत पर 50 प्रतिशत लाभ किसानों को देंगे। कांग्रेस ने देश का जो धन लूटकर विदेशों में जमा किया था, वो कालाधन वापिस लेकर आएंगे और 15-15 लाख रुपए लोगों के खातों में जमा करवाएंगे। नौजवानों को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देंगे लेकिन किए गए वायदे पूरा करना तो दूर लोगों को बेरोजगारी और काले कृषि कानून दे दिए।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों की फसल को एमएसपी पर नहीं खरीदा और फसल पर कैप लगाकर किसानों को अपनी फसल मंदे पर बेचने पर मजबूर किया। जहां किसानों को मंडियों में लूटा वहीं लॉकडाउन के तहत जहां पूरा देश अपने घरों में बंद था वहीं सरकार के आबकारी मंत्री ने माफियाओं से मिलकर शराब एवं जमीन की रजिस्ट्री में घोटाले कर जनता को लूटा।उन्होंने कहा कि इनेलो एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने सबसे पहले इन काले कानूनों और भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा किए गए घोटालों का खुलकर विरोध किया था। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वो इस आंदोलन को शातिपूर्वक बनाकर रखें। दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए गांव से जरूरत की चीजें इक_ा कर उन तक पहुंचाकर उन्हें ताकत दें ताकि काले कृषि कानूनों को वापिस करवाया जा सके।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD