Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

एक और आपत्तिजनक बयान से घिरे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2021

हाल ही में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने वाले तीरथ सिंह रावत अपने कुछ "आपत्तिजनक" बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। एक नए बयान के बाद वह फिर घिर गए हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को यहां तक नसीहत दे डाली कि अगर आपको अधिक राशन चाहिए तो अधिक बच्चे पैदा कीजिए। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावत ने कहा, "सरकार ने हर घर में प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया, जिसका अर्थ है कि दो सदस्य के परिवार को 10 किलोग्राम राशन मिलता है, जबकि 20 सदस्यों वाले परिवार को एक क्विंटल (100 किलोग्राम) राशन प्राप्त होता है। लेकिन, ऐसे में लोग एक-दूसरे से ईष्र्या करने लगते हैं कि दो सदस्यों वाले परिवार को केवल 10 किलोग्राम राशन मिला, जबकि 20 सदस्यों वाले परिवार को एक क्विंटल मिला। जब आपके पास समय था तो आपने केवल दो बच्चों को पैदा किया। 20 क्यों नहीं पैदा किए?" गौरतलब है कि कोविड महामारी शुरू होने के बाद से केंद्र सरकार हर घर प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज और एक किलोग्राम दाल वितरित कर रही है। बहरहाल, इसी कार्यक्रम में कोविड महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए रावत ने कहा कि अमेरिका ने 200 साल तक भारत पर शासन किया। रावत ने कहा, "कौन जानता है कि भारत में क्या हो जाता, अगर इस वक्त नरेंद्र मोदी के बजाय कोई और प्रधानमंत्री होता। हम बहुत बुरी स्थिति में होते। लेकिन प्रधानमंत्री ने हमें राहत दी है।" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, "अन्य देशों की तुलना में भारत कोविड-19 संकट से बेहतर ढंग से निपट रहा है..अमेरिका, जिसने हम पर 200 साल तक शासन किया और दुनिया पर राज किया, इस महामारी के दौरान संघर्ष कर रहा है।" उन्होंने कहा, "अमेरिका में 375 लाख से अधिक लोग मारे गए। इटली में दुनिया की सबसे अच्छी स्वास्थ्य सुविधा होने के बावजूद 50 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और देश में एक बार फिर लॉकडाउन होने जा रहा है।" एक बार फिर रावत को उनकी टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह संदेश था - "भाजपा के एक और नेता हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मूल्य के बारे में याद दिला रहे हैं।" समाजवादी पार्टी की नेता जूही सिंह ने कहा, "अमेरिका ने 200 वर्षों तक भारत का उपनिवेश किया? कब?" 10 मार्च को पद संभालने वाले रावत को उनकी रिप्ड जीन्स वाली टिप्पणी के लिए आलोचना की गई और सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। सभी आयु वर्ग की लड़कियों और महिलाओं ने रिप्ड जींस पहने हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। प्रधानमंत्री मोदी की भगवान राम से तुलना करने के लिए भी उनको आलोचना का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Tirath Singh Rawat , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD