Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

भाजपा ने बंगाल के लिए किया घोषणापत्र जारी, सीमा सुरक्षा पर विशेष फोकस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 21 Mar 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया। शाह ने कहा कि यह सिर्फ पार्टी का घोषणापत्र नहीं है बल्कि पश्चिम बंगाल के लिए एक संकल्प पत्र है।घोषणापत्र जारी करते समय उन्होंने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल के लिए संकल्प पत्र है। भाजपा के संकल्प पत्र के दिल में है सोनार बांग्ला।"बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि इस सरकार ने राज्य में न केवल अपने प्रशासन का राजनीतिकरण किया है, बल्कि राजनीति का अपराधीकरण भी किया है, साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।उन्होंने कहा कि बंगाल का पिछले कई सालों में काफी पतन हो गया है।भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में कहा गया है कि महिलाओं के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण होगा।शाह ने यह भी वादा किया कि राज्य में दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा के लिए अब किसी अदालत की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं होगी।उन्होंने कहा, "घुसपैठ को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा और सीमा को सीसीटीवी कैमरों से लैश किया जाएगा।" उन्होंने कहा, सभी मछुआरों को हर साल 6000 रुपये दिए जाएंगे।पार्टी घोषणापत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बंगाल में 75 लाख किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होंगे।भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "भाजपा का घोषणा पत्र एक दस्तावेज मात्र नहीं है, इसे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लोगों से सुझाव लेकर बनाया गया है। हमने राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और पार्टी के संकल्प पत्र को तैयार करने से पहले लोगों से सुझाव एकत्र किए।"इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा को भारतीय जोघोन्नो (बुरा) पार्टी करार दिया।बंगाल की मुख्यमंत्री ने रविवार को पूर्वी मिदनापुर के नंदकुमार में एक चुनावी रैली में कहा, "मैं सात बार लोकसभा सदस्य रही और मैंने कई प्रधानमंत्रियों को देखा है। लेकिन मैंने कभी भी इतने निर्दयी, क्रूर पीएम नहीं देखा। भाजपा राक्षसों की पार्टी है जो केवल लोगों को बांटने और दंगों में विश्वास रखती है।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Kolkata , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD