Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

आज देश का किसान भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण तीन महीनों से आंदोलन कर रहे है : अभय सिंह चौटाला

गांव सोरखी में धानक चौपाल और सांहसी चौपाल के हाल का किया शिलान्यास

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हांसी , 22 Feb 2021

उपमण्डल के गांव सोरखी में सोमवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गांव की पंचायत व किसानों ने इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक ‘‘किसान केसरी’’ अभय सिंह चौटाला को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो के हलका प्रधान यशपाल बेरवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में गांव के सरपंच वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने गांव सोरखी में धानक चौपाल और सांहसी चौपाल के हाल का शिलान्यास किया।इनेलो नेता ने गांव सोरखी के राजमल मैमोरियल कॉलेज में आयोजित किसान पंचायत में बोलते हुए कहा कि किसानों की आंखों में आंसुओं को देखकर उन्होंने अपने विधायक पद से तुरंत त्याग पत्र दे दिया और आंदोलन में अपने किसान भाईयों के साथ खड़ा हो गया। आज देश का किसान भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण तीन महीनों से आंदोलन कर रहा है और जिसमें 300 के करीब किसान शहीद हो चुके हैं मगर सरकार का फिर भी दिल नहीं पसीज रहा। भाजपा की गलत नीतियों के कारण डीजल और पैट्रोल की कीमत आसमान छू रही हैं, महंगाई ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, देश की जनता त्राहिमाम कर रही है, वहीं युवाओं को नौकरी देने की बजाय भाषणबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन कृषि कानून अडानी व अंबानी के कहने पर लेेकर आई है। भाजपा सरकार इन कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का प्रयास कर रही है जिसे इने लो पार्टी किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा गठबंधन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है, उनको प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है और सिर्फ प्रदेश की जनता को लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश का भला कर सकती है क्योंकि इनेलो पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसान मसीहा स्व. देवी लाल व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के पदचिह्नों पर चल रहे है। जननायक देवी लाल ने किसानों के हकों के लिए अनेकों लड़ाईयां लड़ी और देश के उप-प्रधानमंत्री रहते किसान व कमेरा वर्ग के लोगों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD