Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू

 

चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण कर रहा हूँ : अभय सिंह चौटाला

विधानसभा से त्यागपत्र देकर किसानों के हितों की लड़ाई लडऩे का बीड़ा उठाया है: अभय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 13 Feb 2021

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला शनिवार को इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गांव डबकौली में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश के अंदर कोरोना महामारी का प्रकोप फैला हुआ था, उस समय देश कोरोना की लड़ाई से लड़ रहा था। लोग भयभीत थे, रोजगार छिन रहा था, किसान दुखी थे, व्यापारी परेशान-हताश थे। उस समय देश के प्रधानमंत्री को देश के लोगों की रक्षा करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा न करके प्रधानमंत्री पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक ऐसा बिल लेकर आए जिससे हर किसान दुखी व परेशान है। उसी समय प्रदेश में अनेक घोटाले उजागर हुए, जैसे शराब व धान घोटाला। सरकार देखती रही। किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहा हैं। केंद्र व राज्य सरकार किसानों के आंदोलन से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, जो बताने के लिए काफी है कि सरकार को किसानों को कोई चिंता नहीं है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दोहरा चरित्र जनता के सामने: अभय चौटाला

उन्होंने आंदोलन में विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ चुका है। किसान आंदोलन के चलते राजनीतिक पार्टियों के लोग अपना हित साधना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी भी भाजपा का सहयोग कर रही हैं। इनेलो चौधरी देवी लाल का लगाया पौधा है जो उसकी नीतियों का अनुसरण कर रहा है। क्योंकि चौधरी देवी लाल ने भी अपने राजनीति काल में किसानों के हितों के पक्ष में त्यागपत्र देकर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया। उसी का अनुसरण करते हुए मैंने विधानसभा से त्यागपत्र देकर किसानों के हितों की लड़ाई लडऩे का बीड़ा उठाया है।

विधानसभा में कांग्रेस ने तीनों बिलों का विरोध करने की बजाय किया वॉकआउट

कांग्रेस ने विधानसभा में तीनों कानूनों का विरोध करने की बजाए, वाकआउट किया। विधानसभा में वे अकेले ही कानून का विरोध करते रहे और जब किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ तो विस सदस्यता से त्याग पत्र का निर्णय लेना पड़ा। सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे उनको आज तक लागू नहीं किया। सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था किसान के कर्ज को पहली कलम से लागू किया जाएगा। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। लागू करने की बात तो दूर है, कृषि के तीन कानून बना दिए, जो किसानों के हित में नहीं है। इन कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएगा। आज देश-प्रदेश का किसान सडक़ों पर है। देश बर्बादी की ओर अग्रसर है, तो हम सबको मिलजुल कर इन बिलों के खिलाफ लडऩा होगा और देश को बर्बाद होने से बचाना होगा, तभी हमारा लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, जिलाध्यक्ष यशवीर राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत संधू, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटैल, प्रदेश महासचिव मंगत राम सैनी, प्रदीप का बोज, हल्काध्यक्ष भारत मढाण, पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि, किसान प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, धर्मबीर पाढ़ा, ओपी सलूजा, पूर्व विधायक रेखा राणा, रामपाल राणा, कंवर बुटाना, जयपाल पूनिया, बलबीर पूनिया, बलवान वाल्मीकि, सोनिका गिल, जयप्रकाश का बोज, देशराज का बोज सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD