Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की प्रशासनिक परिषद ने अनुसंधान केंद्र, अनंतनाग के लिए भूमि हस्तांतरण, दूध प्रसंस्करण केंद्र, बडगाम को मंजूरी दी

 

मुख्य सचिव ने पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली गतिविधियों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Jan 2021

हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रदेश में इस वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे।मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों को प्रस्तावित कार्य योजना के क्रियान्वयन के लिए टीमें गठित कर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य, जिला और खंड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा।उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग ने राज्य स्तर पर आयुष आरोग्य मेलों का आयोजन करने के साथ-साथ औषधीय पौधों के लाभ संबंधी जागरूकता अभियान, आयुर्वेद की विभिन्न प्रमाणित पद्धतियों को प्रदर्शित करने और स्वर्ण जयन्ती आयुष गाइड प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा है।ऊर्जा विभाग पर्यटकों को अपनी विभिन्न परियोजनाओं से अवगत करवाने के लिए जल विद्युत परियोजनाओं का दौरा करवाएगा। ऊर्जा विभाग की विकासात्मक यात्रा को दर्शाते ऊर्जा प्रगति वाहन और प्रगति वाहन रवाना किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के नगर निगमों को खुला शौचमुक्त (प्लस प्लस) बनाने के लिए एक अभियान की शुरूआत की जाएगी जबकि कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।अनिल खाची ने राज्य युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों को प्रदेश की उन चोटियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिन पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा ताकि विभिन्न दलों को इन पर भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश में एक स्वर्ण जयन्ती आईस्केटिंग रिंक को विकसित करना भी प्रस्तावित है। उन्होंने युद्ध योद्धाओं की सफलता की कहानियां पर आधारित वृत्तचित्र तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि जिन लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा तथा स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों को इन कार्यक्रमों का उपयुक्त प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव इस बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Anil Khachi , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD