आजमगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे अमर सिंह
Web Admin
5 दरिया न्यूज
लखनऊ , 25 Mar 2014
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रत्याशी अमर सिंह ने अपने सुर बदलते हुए कहा कि आजमगढ़ में वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस सीट से सपा मुखिया को चुनाव लड़ना है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी अमर सिंह ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा हुए कहा कि गत दिनों आजमगढ़ में सपा मुखिया के पक्ष में प्रचार किए जाने वाले बयान से पलटते हुए उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस लिहाज से अब वह अपनी गठबंधन पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार करेंगे। सिंह ने कांग्रेस के प्रति अपने प्रेम को यह कहकर जताया कि अगर इस सीट से उनके पिता भी गैरकांग्रेसी दल से चुनाव लड़ते तो वह जनता से उनके खिलाफ वोट करने की अपील करते।सपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरनगर में राहत शिविरों में लोग ठंड से मर रहे थे, तब पूरी सरकार सैफई महोत्सव में मशगूल थी।