Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें एक नई उर्जा का संचार होता है : मनसुख मांडविया

सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में काम करने वाली प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2021

भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव पुरस्कार का तीसरा संस्करण नई दिल्ली स्थित होटल शंगरी-ला-इरोज़ में आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनसुख मांडविया, केन्द्रीय राज्य मंत्री जहाजरानी, बंदरगाह व जलमार्ग मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) मौजूद रहे व कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। वहीं सुधीर गुप्ता, सांसद, किरीट भाई सोलंकी, सांसद, डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद, रमेश चन्द्र कौशिक, सांसद बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभी प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करेंगे।इस मौके पर मुख्य अतिथि मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री जहाजरानी, बंदरगाह व जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि भारत गौरव फाउंडेशन के द्वारा इस देश की वो प्रतिभाएं जो देश का गौरव पूरी दुनिया भर में बढ़ा रहे हैं उन्हें सम्मानित करने का एक मंच प्रदान कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि आचार्य चाणक्य ने एक अच्छे शाशक कैसे होने चाहिये उसके सन्दर्भ में कहा था कि राज्य को शाशक के द्वारा जो अच्छा करता है उसे पुरुस्कृत करें क्योंकि सम्मान से ही उसका हौसला बढ़ेगा और जो कुछ वे कर रहे हैं उससे बेहतर करेंगे। ठीक उसी प्रकार भारत गौरव पुरस्कार के माध्यम से सम्मानित होने वाले सभी लोगों में विशिष्ट प्रतिभा हैं और मुझे भरोसा है कि इस सम्मान के बाद वे अपने-अपने क्षेत्रों में और बेहतर योगदान देंगे।भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन के महासचिव डॉ. संदेश यादव ने कहा कि प्रतिभा ही है जिसके बल पर मनुष्य अन्यों की तुलना में अधिक सुसंस्कृत और सम्मुनत बनता है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो बस सही समय पर उन्हें प्रोत्साहित कर सम्मानित करने की ताकि वह निरन्तर समाज उत्थान के कार्यों में कार्यरत रहें। जब समाज का विकास होता है तभी देश का भी विकास होता है। प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने से, हमारे युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है और उनके हृदय में भी राष्ट्रभक्ति के प्रति उर्जा उत्पन्न होती है।

उन्होंने कहा कि भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से समाज उत्थान व राष्ट्र निर्माण में कार्यरत बहुमुखी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अतुल्य कार्य कर रही है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर, उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करना है, जिनसे उनमें एक नई उर्जा का संचार हो और वह पुनः अपने कार्यक्षेत्रों में और अधिक प्रयास करें।भारत गौरव पुरस्कार समारोह की लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की श्रृंखलाओं में संसदीय सेवा की श्रेणी में सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद बृज भूषण शरण सिंह, सांसद रमेश चन्द्र कौशिक, सामाजिक न्याय की श्रेणी में जस्टिस नरेन्द्र कुमार जैन (अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग, भारत सरकार), डॉ. भगवान लाल सहनी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, भारत सरकार), मानव सेवा की श्रेणी में शिवा गोपाल मिश्रा (महासचिव, अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ), प्रशासनिक सेवा की श्रेणी में आई.ए.एस. ज्योति कलश (कार्यकारी मुख्य सचिव, नागालैंड सरकार), अध्यात्म की श्रेणी में राजकुमार दास (अधिकारी, श्री राम वल्लभा कुञ्ज, अयोध्या) को सम्मानित किया गया।भारत गौरव पुरस्कार की श्रृंखलाओं में संसदीय सेवा की श्रेणी में सांसद डॉ. किरीट भाई सोलंकी, कृषि विकास की श्रेणी में कैप्टन विकास गुप्ता (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, उ.प्र. सरकार), सरकारी सेवा की श्रेणी में आई.ए.एस. डॉ. हीरा लाल (अतरिक्त मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ.प्र.), पुलिस सेवा की श्रेणी में आई.पी.एस. करुणा सागर (महानिरीक्षक, गृह मंत्रालय) व आई.पी.एस. संजय कुमार (उपमहानिरीक्षक, केरला पुलिस), सरकारी सेवा में बी.पी. चौधरी (ओ.एस.डी., रेल मंत्रालय, भारत सरकार) व शैलेन्द्र कुमार भाटिया (ओ.एस.डी., नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स लिमिटेड, उ.प्र. सरकार), ऋषिकेश उपाध्याय (मेयर, अयोध्या), भूभागीय विकास की श्रेणी में आशीष भूटानी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भूटानी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड) आदि जैसी प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of State for Chemicals & Fertilizers , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD