Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उत्तरी ज़ोनल कौंसिल की बैठक में अमित शाह के आगे ज़ोरदार ढंग से उठाए पंजाब के मसले नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी : हरदीप सिंह पुरी पंजाब सरकार माताओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी सुविधांए प्रदान करेगी : डॉ. बलबीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्रियों के विपरीत, भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार और स्पष्ट तरीके से उठाया : आप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में भाग लिया वीरेश शांडिल्य ने पंकज कपूर को विश्व हिन्दू तख्त का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कोऑपरेटिव बैंक में लॉकर टूटने के मामले में अम्बाला एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

 

छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के फिर खुलने से पहले दिन 1100 सैलानी पहुँचे

शेर के बच्चों अमर, अर्जुन और दिलनूर को मिला भरपूर उत्साह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 10 Dec 2020

पंजाब सरकार के फ़ैसले के अनुसार छत्तबीड़ चिडिय़ाघर आने वाले सैलानियों, कर्मचारियों और जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 सम्बन्धी प्रोटोकोलों के साथ 10/12/2020 को फिर खोल दिया गया है। चिडिय़ाघर में यहाँ के प्रशासन द्वारा सैलानियों की पड़ाववार ढंग से एंट्री को यकीनी बनाया गया। पहले स्लॉट में लगभग 100 सैलानी चिडिय़ाघर में दाखि़ल हुए। दोपहर 12 बजे के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ गई और आज शाम 04.30 बजे तक कुल 1100 सैलानी चिडिय़ाघर में पहुँचे। सैलानियों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग सुविधा, वाई-फाई हॉटस्पॉट और बैटरी के साथ चलने वाले कारटों का प्रयोग किया गया। हालाँकि कुछ सैलानियों को ऑनलाइन बुकिंग, क्यू.आर. कोड और अन्य नकदी रहित लेन-देन का प्रयोग करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, फिर भी सैलानियों द्वारा अच्छा समर्थन मिला। सैलानियों ने चिडिय़ाघर के साफ़ और प्रदूषण मुक्त वातावरण का आनंद उठाया। इसके अलावा सैलानियों ने मॉम एंड बेबी केयर रूम, कॉफी बूथ, कंट्रोल रूम, सैल्फी प्वाइंट, टच्च फ्री हैंड वॉश और सैनीटाईजऱ डिस्पैंसरज़ आदि नयी सुविधाओं का प्रयोग किया।सैलानियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग और क्यू.आर. कोड सुविधाओं की औपचारिक शुरुआत के लिए बैंक ऑफ बड़ोदा की टीम चिडिय़ाघर में उपस्थित रही। 

सीनियर मैनेजर श्री कंवरदीप सिंह ने चिडिय़ाघर प्रशासन के सहयोग से चिडिय़ाघर में सेवा निभाने का मौका मिलने के लिए वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग का धन्यवाद किया। चिडिय़ाघर में सैलानियों के लिए इन्टरनेट और वाई-फाई हॉटस्पॉट सुविधाओं की औपचारिक शुरुआत करने के लिए माईइंटरनैट की टीम भी उपस्थित रही। श्री नवजोत सिंह ने चिडिय़ाघर के प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का मौका प्रदान करने के लिए विभाग का धन्यवाद किया। छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के फील्ड डायरैक्टर डा. एम. सुधागर (आई.एफ.एस.) ने कहा कि सैलानियों का समर्थन उत्साहजनक था और शेर के बच्चे अमर, अर्जुन और दिलनूर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सैलानियों ने चिडिय़ाघर में सुरक्षित महसूस किया और उनको सही जानकारी और सही राह दिखाई।चीफ़ वाइल्डलाइफ वार्डन श्री आर.के. मिश्रा, (आई.एफ.एस.) ने कहा कि छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के फिर खुलने के प्रति सैलानियों का उत्साह उम्मीद से कहीं ज़्यादा था। सैलानियों, चिडिय़ाघर के कर्मचारियों, कामगारों और जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 सम्बन्धी नियमों के अनुसार सभी सुरक्षा सावधानियों की पालना की गई। इसके साथ ही पंजाब के अन्य चिडिय़ाघर जैसे कि मिन्नी चिडिय़ाघर-पटियाला, मिन्नी चिडिय़ाघर बीड़ तालाब-बठिंडा, मिन्नी चिडिय़ाघर-लुधियाना और डियर पार्क-नीलों भी अगले हफ्ते सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे।   

 

Tags: Chhatbir Zoo , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD