Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार बाहा एस.ए.ई इंडिया 2024 के वर्चुअल राउंड की चितकारा यूनिवर्सिटी में भव्य शुरुआत अंतर्जातीय विवाह के बाद परिवार पर हमला, गृह मंत्री अनिल विज से परिवार ने लगाई गुहार शहीद भगत सिंह नगर में हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त, भाजपा ही जीत दर्ज करेगी - गृह मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस और पी.एफ.टी.ए.ए. द्वारा करवाए गए अपनी किस्म के पहले सांस्कृतिक समागम गुलदस्ता- 2023 का उद्घाटन जिला सोलन के आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए 11.31 करोड़ रुपये स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने राज्य से गैंगस्टरों, समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के सफाए के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई पहली बार देश का ऐसा कोई प्रधानमंत्री है, जिसने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया : अनिल विज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में जन भागीदारी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता : सोम प्रकाश लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना पंजाब सरकार का लक्ष्य : ब्रम शंकर जिंपा पंजाब ने नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 43 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया: अमन अरोड़ा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा फोटो सिनेमा अफ़सर तरुण राजपूत और निबंधकार अतीक-उर-रहमान को सेवानिवृत्ति पर गरिमापूर्ण विदाई राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया पंजाब पुलिस ने सोनू खत्री गैंग द्वारा लक्षित हत्या करने की योजना को किया नाकाम; गैंगस्टर जस्सा हैपोवाल दो पिस्तौलों समेत काबू डॉ. बलजीत कौर ने कम्बोज भाईचारे के प्रतिनिधियों के साथ की मीटिंग कड़ू व चिरायता की खेती में जाइका को मिली पहली कामयाबी मान सरकार पंजाब को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही - आप उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ’भारत स्काउट्स एंड गाइड्स फ्लैग स्टिकर’ प्रदान किया गया

 

तमिलनाडु की किस्मत बदलने का समय आ गया है: रजनीकांत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 03 Dec 2020

अभिनेता रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के भाग्य को बदलने का समय आ गया है। राज्य में राजनीतिक और सरकारी बदलाव महत्वपूर्ण है और यह समय की मजबूरी है। अभिनेता ने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक सरकार के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक के खिलाफ भी अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया। रजनीकांत ने कहा कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी को सामने लाएंगे और इस संबंध में एक घोषणा 31 दिसंबर, 2020 को की जाएगी। रजनीकांत ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "तमिलनाडु की किस्मत बदलने का समय आ गया है। राज्य में राजनीतिक और सरकार परिवर्तन महत्वपूर्ण है। यह निश्चित रूप से बदल जाएगा। राजनीतिक परिवर्तन महत्वपूर्ण है और समय की मजबूरी है। यदि अभी नहीं, तो यह कभी संभव नहीं होगा। सब कुछ बदलना होगा। हम सब कुछ बदल देंगे।" उन्होंने बदलाव लाने के लिए सभी से उनका समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं बदलाव में सिर्फ एक छोटा सा इंस्ट्रमेंट हूं। अगर मैं जीतता हूं तो यह लोगों की जीत होगी।" उन्होंने कहा कि 2017 में उन्होंने सभी 234 विधानसभा सीटों पर राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उनके अनुसार, हालांकि डॉक्टरों ने रैलियां आयोजित नहीं करने की सलाह दी थी, अगर उनका जीवन लोगों की भलाई के लिए चला जाता है, तो वे इसके बारे में चिंतित नहीं हैं। रजनीकांत ने यह भी कहा कि उनकी फिल्म अन्नाथे की 40 प्रतिशत शूटिंग लंबित है, जिसे वह पूरा करेंगे।

 

Tags: Rajinikanth , Chennai , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Rajini Makkal Mandram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD