Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

भाजपा को चुकानी पड़ेगी फूट की कीमत : जसवंत

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 23 Mar 2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाराज नेता जसवंत सिंह ने रविवार को कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में आंतरिक खींचतान की कीमत चुकानी पड़ेगी। राजस्थान के बाड़मेर से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज जसवंत सिंह ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि पार्टी में कई तरह के मतभेद सामने आने के 'परिणाम' सामने आ सकते हैं।वर्तमान लोकसभा में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का प्रतिनिधित्व करने वाले जसवंत ने राजस्थान से फोन पर बताया कि पार्टी नेतृत्व को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, "पार्टी में उभरा मतभेद अब सतह पर आ गए हैं। इसलिए परिणाम तो सामने आना ही है। पार्टी को इसे भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।"जसवंत सिंह ने शनिवार को जनता से 'असली भाजपा' और 'नकली भाजपा' में फर्क करने के लिए कहा था। उन्होंने रविवार को आईएएनएस से कहा, "भाजपा सदस्यों को आत्मालोचन करना चाहिए कि पार्टी अपनी जवाबदेहियों से कैसे पीछे हट गई।"

किसी भी नेता का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, "पार्टी नेतृत्व लोगों और पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों, विचारों और प्रतिबद्धता को भूल गए।"उनकी आलोचनाओं के निशाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को माना जा रहा है। मोदी ने जसवंत सिंह प्रकरण पर कुछ भी नहीं कहा है।जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिए जाने से बाड़मेर में उनके समर्थकों में भारी रोष है। सोमवार को जसवंत सिंह स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में बाड़मेर से नामांकन भर सकते हैं।

 

Tags: jaswant singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD