Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

बाड़मेर से टिकट को लेकर जसवंत अड़े

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जयपुर , 21 Mar 2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह राजस्थान के बारमेड़ से टिकट न मिलने से नाराज हैं और वह यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप से चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी। भाजपा नेता जसवंत को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी दी है। सूत्रों के अनुसार, जसवंत ने बाड़मेर से उन्हें टिकट न दिए जाने पर नाखुशी जाहिर की है। पार्टी के राज्य इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।"जसवंत मौजूदा लोकसभा में दार्जिलिंग से सांसद हैं। सूत्रों के अनुसार, जसवंत कर्नल सोनाराम की उम्मीदवारी की संभावना के बीच उनका विरोध कर रहे हैं, कर्नल ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। 

बाड़मेर जिला इकाई के नेताओं ने कर्नल सोनाराम की उम्मीदवारी घोषित होने पर इस्तीफे की धमकी भी दी है। उनका कहना है कि लंबे समय तक कांग्रेस में रहने वाले नता को टिकट दिए जाने का मतदाताओं में गलत संदेश जाएगा। भाजपा प्रदेश इकाई को वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इधर, केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे महारिया ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की धमकी दी है। कुछ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) राज्यवर्धन सिंह राठौर को जयपुर ग्रामीण से टिकट दिए जाने का भी विरोध कर रहे हैं। राज्य की 25 संसदीय सीट के लिए 17 और 24 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे। 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 20 और भाजपा को चार सीट पर जीत हासिल हुई थी, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी। 

 

Tags: jaswant singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD