Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनंतनाग में शहीद हुए दो बहादुर जवानों के वारिसों को वित्तीय सहायता के तौर पर एक- एक करोड़ रुपए के चैक सौंपे शहीद प्रदीप सिंह समाना हलके के साथ-साथ के पंजाब और देश का गौरव: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

 

राजद का जन्म ही भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने के लिए हुआ : रविशंकर प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Oct 2020

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यहां विपक्षी दलों के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद का जन्म ही भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने के लिए हुआ है। पटना में एक संवाददाता सम्म्लन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राजद और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, उन्हें अपनी विरासत दिखाने में शर्म आ रही है, क्योंकि विरासत दिखाएंगे तो खौफ, अपराध, लूट और भ्रष्टाचार की याद आएगी। लेकिन क्या तस्वीर छिपाकर विरासत को भूला जा सकता है? उल्लेखनीय है कि राजद के कई पोस्टरों से पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुद्दे स्पष्ट हैं। एक ओर बिहार के विकास की सोच है, एक तरफ जनता के विकास की भागीदारी की सोच, दूसरी तरफ परिवार के जागीर के विस्तार की सोच है। 

रविशंकर प्रसाद ने बिना किसी के नाम लिए कहा कि वो राजद के जन्म के कारणों की बात करते हैं। घोटाले में जेल जाने की नौबत आई, इस्तीफे का दबाव बढ़ा, तब जनता दल के मुख्यमंत्री रहे नेता ने राजद बनाई। उन्होंने एक संस्मरण की चर्चा करते हुए कहा, राजद राज में मुझे गोली लगी थी। प्रमोद महाजन भी थे। प्रमोद महाजन केंद्रीय मंत्री थे। इसके बावजूद दो महीने तक कोई पुलिसवाला हमारा बयान लेने नहीं आया। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तब जाकर एक इंस्पेक्टर हमारा बयान लेने आया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार के 15 साल के विकास का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। प्रसाद ने राजग सरकार की उपलब्धियांे की चर्चा करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार बेटियों को साइकिल दे रही है तो केंद्र की राजग सरकार बेटियों को एयरफोर्स का फाइटर प्लेन दे रही है। यह है महिलाओं के प्रति हमारी सोच। उन्होंने कहा कि, यह गर्व की बात है कि देश की तीन पहली फाइटर पायलटों में से एक दरभंगा की बेटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही बिहार के 40 हजार गांवों तक आप्टिकल फाइबर पहुंचाएगी। इस मौके पर जदयू और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता भी उपस्थित थे।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad , BJP , Bharatiya Janata Party , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD