Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चमकौर साहिब से धान के खरीद कामों की औपचारिक शुरुआत थोड़ा सा प्यार भी बुज़ुर्गों को खुश रखने के लिए काफ़ी है : डॉ. बलजीत कौर अनाथ बच्चों को मदद के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल बना देश का पहला राज्य शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस उपराज्यपाल ने श्रीनगर में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति वाले संस्कृति महोत्सव में भाग लिया शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में ‘‘व्योम‘‘ बाल विकास केंद्र का उद्घाटन किया उपराज्यपाल ने ‘कैशलेस पंचायत‘ का उद्घाटन किया, जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायतों में लेनदेन हेतु भीम-यूपीआई मोड को अपनाया गया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उपराज्यपाल ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया जिला सांबा में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश सौंपे गए डीडीसी अध्यक्ष, डीसी सलोनी राय ने उधमपुर में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को पट्टा आदेश वितरित किए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने प्रेरणादायक यात्रा के अंतिम गंतव्य जम्मू में शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाई उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर

 

नई छपी किताब ‘‘रिवर वॉटरज़ ऑन फायर-खालिस्तान स्ट्रग्ल’’

दस्तावेज़ी सुबूतों ने एस.वाई.एल. नहर बनाने में अकाली दल की भूमिका को नंगा किया-तृप्त बाजवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Aug 2020

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ कहा है कि सतलुज-यमुना लिंक नहर बनाने से सम्बन्धित सामने आए नए दस्तावेज़ी सुबूतों ने शिरोमणी अकाली दल ख़ासकर प्रकाश सिंह बादल की भूमिका को नंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेज़ों ने स्पष्ट कर दिया है यह विवादित नहर अकाली सरकारों के समय ही बनती रही है।श्री बाजवा ने यह टिप्पणी आज वरिष्ठ पत्रकार जगतार सिंह की नई छपी किताब ‘‘रिवर वॉटरज़ ऑन फायर-खालिस्तान स्ट्रग्ल’’ रिलीज़ करते समय किया। पंचायत मंत्री ने कहा कि सामने आए नए दस्तावेज़ पंजाब और हरियाणा सरकारों के साथ-साथ हरियाणा विधान सभा के रिकॉर्ड पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल ने हरियाणा विधान सभा में यह जानकारी दी थी कि इस नहर के लिए भुमि अधिग्रहण करने के लिए नोटिफिकेशन 1978 में बादल सरकार द्वारा जारी किए गए थे।उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि यह नोटिफिकेशन जारी करते समय अकाली सरकार ने सम्बन्धित कानून में से एमरजैंसी क्लॉस भी जोड़ दिया, जिसमें दर्ज है, ‘‘इस कानून के अंतर्गत मिली शक्तियां, शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंजाब के राज्यपाल यह निर्देश देने में ख़ुशी महसूस करते हैं कि इस केस में उपरोक्त कानून की धारा 17 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी और अत्यंत ज़रूरी होने और धारा 5 (ए) की व्यवस्थाएं यह ज़मीन अधिग्रहण करने के लिए लागू नहीं होंगीं।’’ बादल सरकार द्वारा यह दो नोटिफिकेशन को ११३/५/स्ङ्घरु और १२१/५/स्ङ्घरु, 20 फरवरी, 1978 को जारी किए गए थे।श्री बाजवा ने कहा कि अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल का लगातार यह कहना भी सरासर गलत है कि उनकी सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा 1976 में नदियों के पानी के वितरण सम्बन्धी सुनाए गए अवॉर्ड को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि सही तथ्य यह है कि पहले हरियाणा सरकार इस अवॉर्ड को लागू कराने के लिए 30 अप्रैल, 1979 को सुप्रीम कोर्ट में की गई थी और उसके बाद 31 जुलाई, 1979 को पंजाब सरकार इस केस में पार्टी बनी थी।पंचायत मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने 2004 में नदी के पानी से सम्बन्धित पंजाब पर थोपे गए सभी समझौतों और अवॉर्डों को उस समय रद्द करने के लिए पंजाब विधान सभा में कानून पास करवाया, जब इस नहर को बनाने के लिए पंजाब सरकार पर तलवार लटक रही थी। श्री बाजवा ने कहा कि इस किताब में पंजाब के काले दौर के घटनाकर्मों में से छूआ गया केवल एक मामला है। उन्होंने कहा इस किताब में तथ्यों के आधार पर यह भी सिद्ध किया गया है कि संत जर्नैल सिंह भिंडरावाले को उभारने में कांग्रेस का नहीं बल्कि शिरोमणी अकाली दल का बड़ा रोल था।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , River Waters on Fire-Khalistan Struggle , SYL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD