Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

डा.एस.पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जोगराज के मृतक शरीर को भी नसीब हुई वतन की मिट्टी

ट्रस्ट अब तक 192 बदनसीब लोगों के मृतक शरीर पहुंचा चुका है भारत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Aug 2020

अपने परिवारों को आर्थिक मंदहाली में से निकालने के लिए अपने घर और ज़मीनें गिरवी रखकर खाड़ी मुल्कों में मजदूरी करने गए लोगों पर उस समय मुसीबतों का पहाड़ टूटता नजर आ रहा है,जब मुसीबत में फंसे लोगों के लिए रहबर बन सेवा रूपी मदद कर रहे सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सरपरस्त डा.एस.पी. सिंह ओबराय की कोशिशों के फलस्वरूप खाड़ी देशों में से बदनसीब लोगों के बक्सों में बंद होकर आ रहे मृतक शरीर परिजनों को मिलते है। इसी कड़ी के तहत डा.ओबराय की  बदौलत बीती आधी रात को भी होशियारपुर की दसूहा तहसील के गांव मंड से संबंधित 25 वर्षीय जोगराज नाम के नौजवान की मृत देह दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंची।इस संबंधी जानकारी सांझी करते हुए सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डा.एस.पी. सिंह ओबराय ने बताया कि जोगराज सिंह 2 वर्ष पहले अपने परिवार के बेहद बुरे आर्थिक हालात को सुधारने की कोशिश में दुबई मज़दूरी करने के लिए गया था कि बदकिस्मती से बीती 21 जुलाई को भेद भरे हालातों में उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जब परिवार ने उनसे संपर्क करके इस बाबत बताया तो उन्होंने तुरंत दुबई में सारी कागज़ी कार्यवाई मुकम्मल करवा कर भारतीय दूतावास के सहयोग से जोगराज का मृतक शरीर लाकर बीती रात अमृतसर हवाई अड्डे पर परिवार को सौंप दिया है। 

इस दौरान वहां ट्रस्ट की अमृतसर इकाई के वित्त सचिव नवजीत सिंह घई और हरजिंदर सिंह हेर भी मौजूद थे। डा. ओबराय ने बताया कि वह अब तक 192 बदनसीब लोगों के मृतक शरीर वतन पहुंचा चुके हैं और आने वाले कुछ दिनों में भी मृतक शरीर लाने के लिए कार्यवाई चल रही है। एक सवाल का जवाब देते डा. ओबराय ने बताया कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में हो रही मौतों का मुख्य बड़ा कारण कोरोना महामारी के चलते काम बंद होना है। परेशानी के कारण बहुत से नौजवान यां तो आत्महत्या कर रहे हैं यां छोटी उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने कारण उनकी मौत हो रही है।  इस दौरान मृतक के गांव मंड के  सरपंच बलवीर सिंह के अलावा दूसरे पारिवारिक सदस्यों ने जोगराज की मृतक देह लेकर आने पर डा.एस.पी. सिंह ओबराय का अंतर्मन से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके परिवार की आर्थिक हालत बुरी होने के कारण जोगराज का मृतक शरीर वापस लेकर आना उनके बस की ही बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि डा.ओबराय की बदौलत ही उनके लाडले बेटे के मृतक शरीर को अपने वतन की मिट्टी नसीब हो सकी है। ज़िक्रयोग्य है कि मृतक देह भारत भेजने में डा. ओबराय के निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल और भारतीय दूतावास ने भी विशेष भूमिका निभाई है।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD