Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भारत में कोरोना के सर्वाधिक 49 हजार नए मामले आए सामने

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2020

भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक लगभग 50,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12,87,945 तक पहुंच गया है और अब तक मरने वालों की संख्या भी 30,000 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इनका खुलासा हुआ है।भारत में 740 नई मौतों के साथ कोविड-19 के 49,310 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक 30,601 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। रिकवरी दर 63.45 के होने के साथ ही अधिकतम 8,17,209 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि 4,40,135 सक्रिय मरीजों की संख्या के लगभग दोगुना है।भारत महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। यहां हर तीन दिन में एक लाख की संख्या में मामलों में वृद्धि हो रही है। सोमवार को ही देश ने 11 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और 13 लाख के आकंड़े को पार करने में बस 13,000 मरीज ही कम है।देश में महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से सबसे अधिक संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं।महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है। यहां संक्रमित मरीजों और हताहतों की संख्या क्रमश: 3,47,502 और 12,854 है। तमिलनाड़ु में कुल मामलों की संख्या 1,92,964 और 3,232 मरीज मारे गए हैं।कर्नाटक नया हॉटस्पॉट राज्य है, यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80,000 के पार पहुंच गया है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD