Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

देश में कोविड-19 प्रकोप, एक दिन में सामने आए 45 हजार मामले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2020

भारत ने गुरुवार को कोविड-19 का अब तक का सबसे बुरा प्रकोप झेला। केवल 24 घंटे में देश में कोविड-19 के अब तक के सबसे अधिक 45,720 नए मामले दर्ज हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब देश में कुल 12,38,635 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा इतने ही समय में 1,129 नई मौतों के साथ मृत्यू का आंकड़ा बढ़कर 29,861 पर पहुंच गया है। अब तक 7,82,607 के ठीक होने के साथ देश में रिकवरी दर 63.18 प्रतिशत रही। वहीं सक्रिय रोगियों की संख्या 4,26,167 है।दुनिया में तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिन में 1 लाख नए मामले आ रहे हैं।मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हो रही है।महाराष्ट्र 3,37,607 मामलों और 12,556 मौतों के साथ देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद तमिलनाडु में 1,86,492 मामले और 3,144 मौतें दर्ज हुईं।देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटों में 1,227 नए मामले आए और 23 मौतें हुईं। यहां अब तक 1,26,323 मामले और 3,719 मौतें दर्ज हुई हैं।कर्नाटक देश का नया हॉटस्पॉट है जहां मामलों की संख्या 75 हजार को पार कर चुकी है।इसके बाद मामलों की संख्या में गुजरात (51,399), उत्तर प्रदेश (55,588), राजस्थान (32,334), मध्य प्रदेश (24,842), पश्चिम बंगाल (49,321), हरियाणा (28,186), आंध्र प्रदेश (64,713), तेलंगाना (49,259), असम (26,772), जम्मू और कश्मीर (15,711), केरल (15,032), ओडिशा (19,835) और बिहार (30,369) हैं।जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या डेढ़ करोड़ को और मृत्यू संख्या 6.21 लाख को पार कर गई है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD