Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

डा.एस.पी सिंह ओबराय की बदौलत गुरमुख व गुरजंट के मा‌ता-पिता ने किए लाडलों के अंतिम दर्शन

बीती रात दोनों नौजवानों के मृतक शरीर दुबई से वतन पहुंचे

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Jul 2020

घर और ज़मीने गिरवी रखकर अपने परिवारों को आर्थिक मंदहाली में से बाहर निकालने के लिए खाड़ी देशों में जाकर मज़दूरी करने वाले लोगों के लिए फरिश्ता के तौर पर जाने जाते दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डा.एस.पी सिंह ओबराय के विशेश यतनों सदका धूरी (संगरूर) से संबंधित 38 वर्षीय गुरमुख सिंह और तरनतारन जिले के गांव गगड़ेवाल के 29 वर्षीय गुरजंट सिंह के शव बीती देर रात दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचे।इस संबंधित जानकारी देते मृतक गुरमुख सिंह के भाई दर्शन सिंह, रिश्तेदार हंसराज और राजू सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह गरीब से परिवार को बाहन निकालने के लिए करीब 2 साल पहले दुबई गया था कि इस साल कोरोना महामारी से पैदा हुए हालात के कारण कामकाज बंद होने के कारण परेशान गुरमुख सिंह की बीती 2 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने डा. ओबराय से संपर्क करके उनको गुरमुख सिंह की मौत बारे बताते हुए इसके परिजनों को ढूंढने के बारे में कहा था। जिस पर डा.ओबराय की तरफ से उनके साथ संपर्क करके उनके परिवार पर टूटे इस कहर की जानकारी दी थी। जब उनके इलाके के गणमान्य लोगों को  इस घटना बारे पता लगा तो उन्होंने भी अपने स्तर पर डा. ओबराय से संपर्क कर गुरमुख के परिवार की बहुत ही पतली आर्थिक हालत का हवाला देते उसकी मृतक देह भारत लाने की विनती की थी।

दूसरी तरफ मृतक गुरजंट सिंह के पिता गुरमंगत सिंह, भाई बलजीत सिंह और गुरसेव सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह 3 साल पहले कर्ज़ उठा कर दुबई गया था और वह वहां पत्थर का काम करता था। उन्होंने बताया कि बीती 30 जून को अचानक दिल का दौरा पड़ने से दुबई में उसकी मौत हो गई थी। जिस बारे में डा.ओबराय से दुबई रहते गुरजंट के चाचा ने बातचीत करके उनको उस की मृतक देह वापस भेजने के लिए प्रार्थना की थी। उसके परिजनों ने रोते हुए बताया कि गुरजंट दुबई जाने के बाद अपने घर पैदा हुई अपनी 3 साल की बेटी का मुंह देखे बगैर ही इस दुनिया से हमेशा के लिए चला गया है। दोनों पीडित परिवारों ने डा.एसपी सिंह ओबराय का इस मुश्किल घड़ी में बड़ा साथ देने के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि डा. ओबराय उनकी मदद न करते तो वह अपने बेटों के अंतिम दर्शन कभी भी न कर डालते। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक डा.एसपी सिंह ओबराय ने दोनों पीडित परिवारों के साथ दुख सांझा करते बताया कि सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से अब तक अलग-अलग देशों से 180 लोगों के मृतक शरीर उनके वारिसों तक पहुंचाएं जा चुके हैं और मृतकों के जरूरतमंद परिवारों को घर गुज़ारे के लिए ट्रस्ट की तरफ से महीनेवार पैंशन भी दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट की तरफ से पिछले 6 दिनों अंदर ही 3 मृतक शरीर दुबई से भारत लाए गए हैं, जबकि 4 और बदनसीब नौजवानों के मृतक शरीर आगामी एक-दो दिन में वतन लाए जाएंगे।  ज़िक्रयोग्य है कि यह मृतक देहों भारत भेजने में डा. ओबराय और निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल और भारतीय दूतावास ने भी विशेष भूमिका निभाई है। इस मौके ट्रस्ट से सुखदीप सिद्धू, सुखजिन्दर सिंह हेर, मनप्रीत संधू,शिशपाल सिंह लाडी और नवजीत सिंह घई भी मौजूद थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD