Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

मिशन फतेह : लोगों में जागरुकता फैलाने के साथ-साथ जरुरतमंदों की मदद भी कर रहा युवक सेवाएं विभाग

विभाग की प्रेरणा से गुरु तेग बहादुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा के एन.एस.एस. के वालंटियरों ने 100 से अधिक लोगों को दी सहायता सामग्री

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Jul 2020

युवक सेवाएं विभाग की ओर से पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत जहां जागरुकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है वहीं जरुरतमंदों की मदद भी की जा रही है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि विभाग की ओर से जिले के सभी यूथ क्लबों, एन.एस.एस वालंटियरों, रैड रिबन क्लबों के सदस्यों को एक मंच पर लाकर उनको एक सही दिशा देकर सामाजिक कार्यों में आगे लाया गया है, जिसके लिए विभाग के साथ-साथ सभी वालंटियर प्रशंसा के पात्र है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मिशन फतेह के अंतर्गत सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली के नेतृत्व में गुरु तेग बहादुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा के एन.एस.एस. वालंटियरों ने राशी एकत्र कर जरुरतमंदों की मदद की है। उन्होंने कहा कि वालंटियरों के ग्रुप ने प्रोग्राम अधिकारी श्रीमती नरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में दाना मंडी, सब्जी मंडी दसूहा के नजदीक मजदूरों की बस्ती, स्कूल के नजदीक कुछ बस्तियों सहित दसूहा के कई स्थानों में इस तरह की बस्तियों की पहचान कर वहां रह रहे लोगों की सहायता की गई और 100 से अधिक लोगों को खाने पीने का सामान, छोटे बच्चों के कपड़े, सैनेटाइजर, मास्क, साबुन सहित अन्य सामान बांटा गया।सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली ने बताया कि वालंटियरो की ओर से आम लोगों को मिशन फतेह के अंतर्गत कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानियां अपनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान जरुरतमंदों की सहायता के दौरान उन्हें सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने व साबुन से हाथ धोने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान श्री जसवीर सिंह रंधावा, मैनेजर श्री गुरप्रीत सिंह चीमा, सचिव श्री भूपिंदर सिंह रंधावा व प्रिंसिपल डा. सुजीत कौर बाजवा ने भी वालंटियरों के इस प्रयास की प्रशंसा की।

                                                                       

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD