Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

मिशन फतेह : हिदायतों का सख्ती से पालन यकीनी बनाया जाए: अपनीत रियात

बैठक में सैक्टर अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Jun 2020

पंजाब सरकार की ओर से जहां कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए मिशन फतेह के अंतर्गथ जागरुकता गतिविधियां की जा रही है, वहीं समय-समय पर जारी की जा रही है हिदायतों का उल्लंघन  करने वालों के प्रति सख्ती भी दिखाई जा रही है, ताकि नियमों का पालन यकीनी बना कर कोरोना वायरस के फैलाव पर नकेस कसी जा सके। आज डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सैक्टर अधिकारियों के साथ बैठक कर हिदायत की कि कोविड-19 के मद्देनजर जारी हिदायतों का पालन यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सिविल व जिला पुलिस के अधिकारी संयुक्त तौर पर एक अभियान शुरु कर हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने शुरु करें।अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत मास्क का प्रयोग न करने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने व सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के चालान काटकर जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने कहा कि मास्क का प्रयोग न करने व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को 51 लाख, 10 हजार 300 रुपए जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानों, फैक्ट्रियों, बैंकों आदि में कोविड-19 के मद्देनजर गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू जारी है, इस लिए कफ्र्यू को भी सुचारु ढंग से लागू करवाया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि होटलों, रेस्टोरेंटों, मैरिज पैलेसों आदि को सांय 8 बजे तक कुल क्षमता का 50 प्रतिशत या 50 मेहमान(जो भी कम हो)  की शर्त पर खोलने की आज्ञा दी गई है। उन्होंने सैक्टर अधिकारियों को जहां होटल व रेस्टोरेंटों के प्रबंधकों के  साथ बैठक कर आदेशों का पालन यकीनी बनाने के लिए कहा, वहीं सख्त हिदायत की कि कोई होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस उल्लंघन करता सामने आया तो उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जाए। उन्होंने यह भी हिदायत की कि उक्त छूट के दौरान सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इन आदेशों व हिदायतों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 51 से 60 व भारतीय दंडावली की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सैक्टर अधिकारियों को दोपहिया वाहनों पर भी नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई शुरु करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री हरबीर सिंह, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह, एस.डी.एम. दसूहा श्रीमती ज्योति बाला, एस.डी.एम. मुकेरियां श्री अशोक कुमार, कमिश्नर नगर निगम श्री बलबीर राज सिंह, सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री किरपाल वीर सिंह, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी श्री करन सिंह, ए.ई.टी.सी. श्री अवतार सिंह कंग, डी.डी.पी.ओ. श्री सर्बजीत सिंह बैंस के अलावा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।

                                                              

 

Tags: DC Hoshiarpur , Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD