Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

चंडीगढ़ भाजपा की प्रथम बड़ी वर्चुअल रैली में बड़ी संख्या में लोगो ने लिया हिस्सा

70 वर्षो से था इन्जार मोदी सरकार ने एक वर्ष में कर दिखाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2020

केंद्र की मोदी सरकार पार्ट दो के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत चंडीगढ़ भाजपा द्वारा एक विशाल चंडीगढ़ जन संवाद वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया व प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर अभियान के तहत लोकल पर वोकल पर आधारित स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल सम्बन्धी शपथ ली गयी।  अपनी तरह की इस प्रथम अनूठी रैली में  केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय से मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया तथा चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने भोपाल से कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया जबकि चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय टण्डन,  संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, मेयर राजबाला मालिक प्रदेश कोर कमेटी सदस्य रघुवीर लाल अरोड़ा, उपाध्यक्ष प्रेम कोशिक व प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ,व रामबीर भट्टी सहित बड़ी संख्या में पार्षद, प्रदेश  पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष , मोर्चा अध्यक्ष आदि ने उपस्थित रह कर रैली में शामिल हुए । इनके अलावा सांसद किरण खेर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने डिजिटल माध्यम से रैली को सुना व इसका हिस्सा बने।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने  आज तक के अपने 6 वर्षो के कार्यकाल में जनहित में बहुत कार्य किये है। देश की जनता ने भी इन कार्यो को अपना समर्थन दिया है जिसका सबूत  जनता द्वारा पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को  दोबारा से स्पष्ठ बहुमत देकर मोदी जी को पुनः सत्ता सौंपना है।जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए मोदी सरकार 2 में केंद्र द्वारा बहुत ही ऐतिहासिक फैसले लिए गए है।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार जहां बहुप्रतीक्षित सुधारों और न्यू इंडिया के निर्माण के लिए जानी जाती है वहीं मोदी सरकार दो का यह प्रथम सफल वर्ष कड़े व बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा । इस एक वर्ष में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जिनमें जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाना , तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त करना,  राम मंदिर के निर्माण की सारी अड़चनें दूर करना , नागरिकता बिल, आदि शामिल है।इन फैसलों के कारण इस एक  वर्ष को साल एक काम अनेक, बड़े फैसले कम हुए फासले , एक भारत एकात्मक भारत,  सशक्त भारत आत्मनिर्भर भारत के रूप में जाना जाएगा । चीन द्वारा किये गए हमले के बारे में बोलते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, देश की सभी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं | किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है | उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में पूरा देश प्रधानमंत्री  था , केवल कांग्रेस और राहुल गांधी आखिर क्यों देश के खिलाफ है, ये बात समझ से परे है और अपने आप में इस बात का प्रमाण है की कांग्रेस की चीन के साथ कोई न कोई सांठगांठ है | अलावा इस कारोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिस संयम और दूरदर्शिता से काम किया है वह अतुलनीय है ।  

लोकड़ाऊंन के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिये बीस लाख करोड़ रुपये का पैकेज देकर देश की अर्थव्यवस्था को जहाँ फिर से पटरी पर लाने की ओर एक कदम है वहीँ प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है ।  प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होकर  रहेगा | | उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे नेता हैं जिनके कहने से पूरे भारतवासियों ने थाली भी बजे, ताली भी बजाई और दीये भी जलाये, यह सम्मान और देशवासियों का प्यार केवल गाँधी जी और तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बाद नरेंद्र मोदी को मिला है, जिस से लोगों ने यह  बता दिया कि नरेंद्र मोदी सही मायने में देश का नेतृत्व करते हैं |इस से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का स्वागत किया और कोरोना महामारी के कारण हुए लोकडाउन के दौरान चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किये गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और उसके लिए जहाँ सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया वहीँ केंद्रीय नेतृत्व को ये विश्वास भी दिलाया कि चंडीगढ़ भाजपा राजनैतिक के अलावा सामजिक तौर पर भी बहुत जागरूक है और केंद्र के निर्देश पर हमेशा जनहित के कार्यों में हमेशा संलग्न रहती है | उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ भाजपा द्वारा 52 रसोइयों के माध्यम से 75 हजार प्रतिदिन खाना बना और 26 मार्च से लेकर 31 मई तक 33 लाख खाने के पैकेट जरूरतमंदों तक वितरित किये | इसके अलावा गरीब जरूरतमंदों को 11652 मोदी राशन किट, 5 लाख फेस मास्क, 16 हजार सैनीटाईजर, 588 यूनिट रक्तदान, प्रवासी मजदूरों को घर जाते समय चप्पल, खाना, पानी, लेह लद्दाख से आये लोगों को एयरलिफ्ट करवा कर वापिस करवाया गया और निःशुल्क दवा और अन्य प्रकार की सहायता को भी प्रदान किया गया | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में जो भी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम दिए गए उनक कार्यों को चंडीगढ़ भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी शिद्द्त के साथ किया | उन्होंने समस्त चंडीगढ़ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |इस अवसर पर  पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी प्रभात झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में समूची भाजपा ने एकसाथ जनहित और समाजसेवा के कार्य  किये उसके लिए वो सभी  बधाई के पात्र हैं | देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमे लोकतंत्र विधमान है वो है भाजपा बाकी अन्य राजनैतिक दलों में तो चाचा, भतीजा, भाई, मामा, ताया, माँ, बहिन आदि  यानी के परिवारवाद को बढ़ावा  देने वाले दल बन कर रह गए हैं |उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन ने बताया कि मण्ड़ल स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओ ने सिस्को वेबेक्स एप,  200 से भी अधिक फेस बुक अकाउंट,  इंस्टाग्राम और पार्टी के यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस रैली को सीधे तौर पर सुना । इसके अलावा  बड़ी संख्या में लोगों ने  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब पोर्टल के माध्यम से भी रैली में हिस्सा लिया ।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से परम्परागत रैली के लिए मैदान में मंच की साज सज्जा की जाती है ठीक उसी प्रकार से पार्टी ने एक मंच की साज सज्जा चंडीगढ़ कार्यालय में भी की गयी।  रैली का संचालन  चंडीगढ़ के मंच से किया गया , दीप प्रज्वलन, वन्देमातरम, व स्वागत गीत की प्रस्तुति भी की गई।कार्यालय में फिज़िकल  डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन किया गया।  और साथ ही दिल्ली में भी इसी प्रकार का एक मंच तैयार किया था जहाँ से   केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने रैली को सम्बोधित किया।

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD