Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

जरुरी सेवाओं के साथ-साथ सौंपी जा रही है जागरुकता सामग्री

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Jun 2020

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में चल रहे सेवा केंद्र में मिशन फतेह के अंतर्गत एक बेहतरीन पहल की गई है। सेवा केंद्र में जरुरी सेवाओं के लिए आने वाले व्यक्तियों को कर्मचारियों की ओर से जागरुकता सामग्री भी सौंपी जा रही है, ताकि जागरुकता व सावधानियां अपना कर जिला वासी कोविड-19 से सुरक्षित रह सकें।इस जागरुकता सामग्री में मिशन फतेह के अंतर्गत कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से प्रदेश वासियों को अपील की गई है कि मिशन फतेह अभियान कोविड-19 महांमारी को हराने की एक कोशिश है, जो प्रदेश वासियों को सुरक्षित रखने के लिए ही शुरु की गई है। जागरुकता पैंफलेट में मुख्य मंत्री पंजाब ने अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर कोविड-19 संबंधी जारी हो रही सभी हिदायतों, नियमों का पालन करने व गरीबों के प्रति अपना फर्ज निभा कर प्रदेश सरकार को अपना सहयोग देना ही मिशन फतेह है। यही सही मायने में पंजाबियों की चढ़दीकला का प्रतिबिंब है व यकीनन हम मिल कर इस महांमारी पर फतेह हासिल करेंगे।इस पैंफलेट में कोविड-19 पर फतेह हासिल करने के लिए निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया गया है, जिसके अंतर्गत जिक्र किया गया है कि कोई भी वस्तु छूने से पहले हाथ जरुर धोएं। इसके अलावा समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना अनिवार्य है। 

घर से बाहर जाते समय मुंह मास्क से ढकें व एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें, ताकि कोरोना वायरस का फैलाव रोका जा सके। इस पैंफलेट में 94653-39933 नंबर भी दिया गया है, जिस पर मिल काल देकर मिशन फतेह से जुड़ा जा सकता है।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत एक जागरुकता अभियान शुरु किया गया है, जिसके अंतर्गत जहां आंगनवाड़ी वर्करों, सरपंचों, एन.जी.ओज के अलावा अन्य विभागों व प्रचार वैनों के माध्यम से घर-घर जागरुकता फैलाई जा रही है, वहीं जागरुकता पैंफलेट भी बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र होशियारपुर में अलग-अलग सेवाएं लेने वाले व्यक्तियों को यह जागरुकता पैंफलेट भी सौंपे जा रहे हैं।सरकार की ओर से सेवा केंद्र संबंधी जारी किए गए नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि अब जिले के सभी 25 सेवा केंद्रों का समय साढ़े 7 बजे से साढ़े 3 बजे तक होगा। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति ने अग्रिम समय लेना है, ताकि एम सेवा एप, कोवा एप, dgrpg.punjab.gov.in या  फोन नंबर 8968593812-13 के माध्यम से अप्याइंटमेंट हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 1 टाइप-1, 10 टाइप-2 व 14 टाइप-3 सेवा केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में यह बदलाव 18 जून से 30 सितंबर 2020 तक किया गया है।

                                   

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD