Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

गिरिराज सिंह ने पशुओं से मानव और मानव से पशुओं में कोरोनावायरस के संक्रमण के भय को निराधार बताया

अंडों, मुर्गों, मांस और मछली का उपभोग पूरी तरह सुरक्षित : गिरिराज सिंह

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 06 Mar 2020

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अंडों, मुर्गों, मांस और मछली के उपभोग द्वारा पशुओं से मानव और मानव से पशुओं में कोरोनावायरस के संक्रमण का भय निराधार है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चलने वाली अफवाह को नकारते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मांसाहार भोजन करने में कोई जोखिम नहीं है।आज यहां मीडिया को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री संजीव कुमार बलियान ने कहा कि सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के जरिये यह कहा जा रहा है कि अंडों और मुर्गों के मांस के उपभोग मनुष्य में कोरानावायरस का संक्रमण हो सकता है। इस तरह की अफवाहों से मुर्गी पालकों, उद्योगों और उपभोक्ताओं में घबराहट है। इस भ्रामक सूचना के कारण अंडों और मुर्गों के मांस की बिक्री प्रभावित हुई है और मुर्गी पालन पर निर्भर लाखों गरीब किसानों को आजीविका छिन जाने का भय सता रहा है।श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर मुर्गी पालन, पशु पालन और मत्स्य पालन से जुड़े हैं तथा सकल घरेलू उत्पाद में वे 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान करते हैं।इसके अलावा लाखों बाजरा और सोया किसान, औषधि और टीका निर्माता भी अप्रत्यक्ष रूप से मुर्गी पालन सेक्टर से जुड़े हैं। 

इस तरह मुर्गी पालन से संबंधित उत्पादों के उपभोग के बारे में खलबली से लाखों लोगों की आजीविका नष्ट हो जाएगी। उपभोक्ताओं को भी प्रोटीन के बेहतर स्रोत की उपलब्धता से हाथ धोना पड़ेगा।श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मत्स्य पालन विभाग ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग परामर्श जारी किया है। दोनों विभाग देश और पूरी दुनिया में कोरोनावायरस के हालात पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए हैं। अभी तक यह पता चला है कि नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-2019) के संक्रमण का प्रमुख जरिया मनुष्य ही है। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई) के अनुसार वायरस का संक्रमण मनुष्य से मनुष्य में होता है, हालांकि कोविड-2019 का स्रोत पशु है। दुनिया की किसी भी रिपोर्ट में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह पता चलता हो कि मुर्गी पालन के उत्पाद मनुष्य में कोरोनावायरस के संक्रमण का कारण हैं। इसी तरह अतीत में कोरोनावायरस के फैलाव (सार्स 2002-03, मर्स 2012-13) या सर्दी-जुकाम से संबंधित कोरोना का कोई संबंध मुर्गी पालन या उसके उत्पादों से नहीं रहा है। इस तरह भारत के मुर्गी पालन और अंडों सहित उसके अन्य उत्पादों का उपभोग सुरक्षित है। बहरहाल, आमतौर पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाना चाहिए।

 

Tags: Giriraj Singh , Dr. Sanjeev Kumar Balyan , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD