Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्री ने मंत्रालय की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Mar 2020

मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्होंने महिला अधिकारियों और अन्य महिला कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की तथा उनके कड़े परिश्रम और शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री श्री संजय धोत्रे भी उपस्थित थे।इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि महिलाओं में महान नेतृत्‍व क्षमता होती है, क्योंकि वे प्राकृतिक रूप से कई काम एक-साथ कर सकती हैं। महिलाओं की क्षमता और योग्यता से कोई इंकार नहीं कर सकता। वे अभूतपूर्व तरीके से कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन कौशलों में संतुलन स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला को हमेशा शक्ति और देवी के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा है। हमारे मनीषियों का मानना था कि जहां नारी की पूजा होती है और उनका सम्मान किया जाता है, वहीं देवताओं का वास होता है। राष्ट्रनिर्माण और विकास के लिए महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जिस देश में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता, वे देश कभी प्रगति नहीं कर सकते।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार‍ शिक्षा के माध्‍यम से लड़कियों और महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए विभिन्‍न महिला केन्द्रित नीति लागू कर रही है ताकि देश में महिला कार्य बल की भागीदारी बढ़ाई जा सके। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि सरकार ने 2014 से लड़कियों की शिक्षा के लिए अनेक परिवर्तनकारी कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। यह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता के कारणों में एक है। इस योजना के तहत शिक्षा के सभी स्‍तरों पर लड़कियों का कुल नामांकन अनुपात लड़कों से अधिक है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि लड़कियां/महिलाएं सभी क्षेत्रों में लड़कों को पीछे छोड़ देंगी।समारोह को संबोधित करते हुए श्री धोत्रे ने कहा कि महिलाओं के साथ बेहतर व्‍यवहार करने वाले समाज समृद्ध हुए हैं। महिलाओं की क्षमता से समाज को काफी लाभ होता है। मां सभी के जीवन को छूती है और सबकी पहली और सर्वश्रेष्‍ठ शिक्षक होती है। इस आधुनिक विश्‍व में कोई भी क्षेत्र महिलाओं से अछूता नहीं है और हमारे देश में महिलाओं ने विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया है और देश को आगे ले जाने में काफी योगदान दिया है।उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय की महिला कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उन्‍हें प्रसन्‍नता हुई। उन्‍होंने महिलाओं को फूल देकर उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। श्री पोखरियाल और श्री धोत्रे ने अधिकारियों के साथ सेल्‍फी ली। महिला कर्मचारी मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा मानव संसाधन राज्‍य मंत्री श्री संजय धोत्रे द्वारा किए गए अभिनंदन से अभिभूत थीं। 

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Sanjay Shamrao Dhotre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD