Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस

 

एशियन गतका कप मलेशिया में फरवरी माह में होगा : एस पी सिंह ऑबराय

नवंबर में मस्तुआणा साहिब में होगी राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 03 Aug 2014

मार्शल आर्ट गतका खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रफूल्लित करने के उद्धेश्य से एशियन गतका फैडरेशन द्वारा अगामी वर्ष फरवरी महीने मलेशिया में पहला एशियन गतका कप करवाया जायेगा। यह घोषणा एशियन गतका फैडरेशन के प्रधान एस पी सिंह ऑबराय ने आज यहां पंजाबी विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे राष्ट्रीय गतका रिफरेशर कोर्स के अंतिम दिन समागम को संबोधित करते हुए किया।समागम में उपस्थित गतका रैफरियों , कोचों तथा तकनीकी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए श्री ऑबराय ने कहा कि विश्व गतका फैडरेशन तथा एशियन गतका फैडरेशन द्वारा अबतक तीन दर्जन देशों में राष्ट्रीय गतका फैडरेशनों को गठन हो चुका है और नेपाल, यू के , अमेरिका, कनाडा आदि देशों में राष्ट्रीय स्तर के गतका टूर्नामैंट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि गतके के विश्व स्तरीय प्रसार के लिए पहले दुबई में एशियन गतका कप करवाने की योजना थी परंतु कुछ तकनीकी कारणों से अब यह गतका कप आगामी वर्ष फरवरी माह मलेशिया में करवाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामैंट संबंधी तिथियों की घोषणा मलेशिया गतका फैडरेशन से शीघ्र ही होने वाली बैठक में किया जायेगा।           इस अवसर पर गतका फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हरचरन सिंह भूल्लर ने बताया कि विरासती जंगजू खेल की राष्ट्रीय स्तर पर प्रफूल्लिता के लिए फैडरेशन द्वारा व्यापक रूपरेखा बनाई गई है और अबतक विभिन्न स्तर के 48 निशुल्क गतका प्रशिक्षण शिविर तथा 53 गतका खेल मुकाबले करवाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गतका फैडरेशन द्वारा नवंबर माह मस्तुआणा साहिब (संगरूर) में द्वितीय राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप करवाई जायेगी। उन्होंने उपस्थित रैफरियों तथा कोचों को कहा कि वह खिलाडिय़ों में खेल हुनर के विकास के लिए गतके की तकनीकें पूरी तनदेही से सिखायें।इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब राज्य पिछड़ी जातियां आयोग के प्रधान कृपाल सिंह बडूंगर, पूर्व प्रधान शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा कि इस प्राचीन खेल के विकास में कोचों का बहुत बड़ा योगदान है तथा वह इस खेल को घर घर क ा खेल बनाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने फैडरेशन के पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि इस विरासती खेल देश विदेश तक पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह सहयोग देंगे ताकि इस गौरवमयी खेल को औलंपिक तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त गतका फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल, संंयुक्त सचिव डॉ. दीप सिंह , अवतार सिंह, जिला पटियाला के चेयरमैन जस्सा सिंह संधू, गगनदीप सिंह अहुजा, बलजिंद्र सिंह तूर, तजिंदर सिंह गिल आदि भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD