Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने वेस्ट मैनेजमेंट व सोशल एंटरप्रिनियोरशिप में शुरु किया एम.बी.ए. कोर्स

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बद्दी (हिमाचल प्रदेश) , 25 Jan 2020

 

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने चितकारा यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश  को बेस्ट मैनेजमेंट व सोशल एंटरप्रिनियोरशिप  में मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए) को शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। इस पाठ्यक्रम के जरिए न सिर्फ  इंडस्ट्रियल सेक्टर में रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि हिमाचल प्रदेश में इससे  पर्यावरण को सुधार करने में भी मदद मिलेगी। चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डाक्टर मधु चितकारा ने इस पाठ्यक्रम को लांच किया। इनके साथ एम.जी.एन.सी.आर.ई. हैदराबाद के मेजर शिवा किरण, राजा रमन्ना सेंटर फार एडवांस्ड टेक्नालाजी इंदौर के साइंटिफिक आफिसर डाक्टर मनोज कुमार तिवारी ,ईएसआई परवाणु की डाक्टर रीणा व नार्थ इंडिया डेली डंप बंगलूरू की कैंपेन डायरेक्टर समिधा बंसल मौजूद थीं।पाठयक्रम के लांच करने के मौके पर एम.एच.आर.डी की यूनिट महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आफ रूरल एजुकेशन (एम.जी.एन.सी.आई.ई.)  की मदद से एक प्रदर्शनी और इंडस्ट्री मीट का भी आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नालाजी के विशेषज्ञ, उत्पादक व सप्लाइयर्स, नियामक संगठन, नगर निगम, पाल्युशन कंट्रोल कमेटी के अधिकारी एनजीओ,प्राइवेट कारपोरेट की हस्तियां, होटल व रेस्तरां एसोसिएशन के सदस्य व रेजिडेंट्स वेलफेयर बाडीज के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इन प्रतिभागियों को वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न माडल्स, सेनिटेशन व हाइजीन मैनेजमेंट के तरीको के बारे में जानकारी दी गई। इससे अलावा उन्हें वेस्ट मैनेजमेंट के सेक्टर मे उद्योग व व्यवसाय शुरू करने के बारे में भी जानकारियों को दिया गया। यूनिविर्सिटी कई मंचों पर उच्च स्थान हासिल कर चुकी है। स्वच्छता  सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी को सातवां स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सरकार ने यूनिवर्सिटी को 2017 व 2018 में लगातार दो बार एनवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उसे 100 प्रतिशत वेस्ट पेपर रिसाइक्लिंग  प्लांट के लिए दिया गया। कैंपस में उपयोग करने के लिए हाइड्रोपोनिक खेती पर आधारित न्यूट्रिंट फिल्म तकनीक के जरिए सब्जियों को उगाया जा रहा है। इसके अलावा रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम के जरिए ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने का सिस्टम यहां पर लगाया गया है। सोलर एनर्जी व  सोलर हीटिंग सिस्टम को भी यहां पर लगाया गया है जो कि पर्यावरण के अनुकूल हैं। चितकारा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाक्टर वरिंदर एस कंवर का कहना है कि  यूनिवर्सिटी पर्यावरण को बचाने के लिए कई कदम उठा रही है और यह उन्नत भारत अभियान का बडा हिस्सा है। उन्होंने कहा है कि इस पाठ्यक्रम को करने के बाद छात्र  न सिर्फ मैनेजरियर स्किल्स को सीखेग बल्कि वे समाज  की भी मदद करने के लिए भी तैयार होंगे। 

 

Tags: Chitkara University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD