केंद्रीय गृह मामलों के राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु से मुलाकात की।राज्यमंत्री और उपराज्यपाल ने जम्मू-कष्मीर में आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सीमा प्रबंधन, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और यूटी में कई विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन और लोक कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की। रेड्डी ने उपराज्यपाल के साथ केंद्रशासित प्रदेश जम्मू व कश्मीर में वर्तमान सुरक्षा और विकासात्मक परिदृश्य के बारे में भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जम्मू व कश्मीर के विकास के साथ-साथ लोगों के लिए नए सिरे से विकास की संभावनाएं और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा, शांति और सद्भाव का रखरखाव केंद्र सरकार का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा है और इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।