Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला

 

एम. वेंकैया नायडू ने अल्पायु में ही वैज्ञानिक मनोवृत्ति तैयार करने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तिरुवनन्तपुरम , 30 Dec 2019

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि अल्पायु में ही बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति और जिज्ञासा पैदा की जानी चाहिए, क्योंकि विज्ञान के पास हमारी हर समस्या का समाधान है और राष्ट्र की प्रौद्योगिकीय विकास में उसका बहुत योगदान है।आज तिरुवनन्तपुरम में 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच में जिज्ञासा, तार्किकता और खुली विचारशीलता समाहित होती है। उन्होंने कहा, ‘विज्ञान की शिक्षा बच्चों को बिना किसी पूर्वाग्रह के सत्य को खोजने की प्रेरणा देती है। इसके जरिये किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले बच्चे विश्लेषण, सवाल-जवाब और तार्किकता से काम ले सकते हैं।’श्री नायडू ने कहा कि हम अभूतपूर्व प्रौद्योगिकीय परिवर्तन के युग में रह रहे हैं जहां आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मुख्य प्रेरक हैं। उन्होंने कहा कि समुचित प्रौद्योगिकीयों के जरिये रहन-सहन की परिस्थितियों में सुधार आएगा तथा आय में इजाफा सुनिश्चित होगा।जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए श्री नायडू ने कहा कि हमें न सिर्फ इसका समाधान खोजना है, बल्कि हमें प्रकृति को सुरक्षित भी करना है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कथन का हवाला देते हुए कहा कि प्राचीन भारत ज्ञान की भूमि है और प्राचीन भारत के असंख्य महान वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व को समृद्ध किया है। उन्होंने बदली जीवनशैली के कारण युवाओं में गैर-संचारी रोगों की बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की और बच्चों का आह्वान किया कि वे स्वस्थ खानपान तथा शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें।इस आयोजन में केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, विधायक श्री वी. के. प्रशांत, कार्डिनल बेसलियोस क्लीमिस, प्रोफेसर सुधीर और अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।विज्ञान कांग्रेस में 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 658 छात्र वैज्ञानिक तथा मध्य पूर्व में विभिन्न भारतीय स्कूलों के 15 छात्र वैज्ञानिक अपने प्रोटोटाइप, प्रोजेक्ट और अभिनव प्रयोगों को पेश कर रहे हैं।       

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD