Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत

 

केवीआईसी ने अगरतला में 1000 बी-बॉक्स, 100 पॉटरी व्हील तथा लेदर किट वितरित किए

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अगरतला , 26 Dec 2019

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने अगरतला में गरीब तबकों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 100 किसानों को 1000 बी-बॉक्स, 100 बर्तन बनाने वालों को 100 पॉटरी व्हील और 100 चमड़े के कारीगरों को 100 लेदर किट प्रदान किए। इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री विप्लव कुमार देव मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में केवीआईसी के चेयरमैन श्री वी.के.सक्सेना भी उपस्थित थे।केवीआईसी के प्रयासों के बारे में मुख्यमंत्री श्री विप्लव देव ने कहा कि इस बड़े उपकरण वितरण व क्षमता निर्माण कार्यक्रम से लोगों को आजीविका कमाने में मदद मिलेगी और 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। हनी मिशन, चमड़े के कारीगरों के सशक्तिकरण तथा कुम्हार सशक्तिकरण मिशन जैसे कार्यक्रमों से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज के गरीब तबकों को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास है और इससे उन्हें एक सम्मानित जीवन जीने में मदद मिलेगी।श्री सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप हमारा प्रयास ग्रामीण किसानों और अन्य कारीगरों को आजीविका के अवसर तथा आय के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करना है। ऐसा नहीं होने पर लोग बड़े शहरों में पलायन कर जाते हैं और वहां मजदूरी करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण कारीगरों को सशक्त बनाना और उन्हें मधुमक्खी पालन, बर्तन निर्माण, चमड़े के सामान बनाने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास प्रदान करना है। इससे उनका जीवन स्तर भी बेहतर होगा। त्रिपुरा में मधुमक्खी पालन और बर्तन निर्माण की आपार क्षमता है क्योंकि राज्य में बड़े पैमाने पर रबड़ के पेड़ लगाए जाते हैं और घरों में पारंपरिक टेराकोटा उत्पादों का उपयोग होता है।कार्यक्रम में अगरतला के निकटवर्ती जिलों के बड़ी संख्या में कारीगर मौजूद थे। उपकरण वितरण की 20 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। कुल लाभार्थियों का 80 प्रतिशत कमजोर तबकों से संबंधित हैं।   

 

Tags: Biplab Kumar Deb

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD