Monday, 29 May 2023

 

 

खास खबरें शहीद बाबा दीप सिंह चैरिटेबल अस्पताल में निशुल्क डैंटल जांच शिविर का आयोजन किया अरविंद केजरीवाल के अभियान को मिली और मजबूती, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने भी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिया समर्थन कैबिनेट मंत्री जिंपा ने बरसातों के मद्देनजर शहर में नालों की सफाई की करवाई शुरुआत विकास के एजेंडे पर ही काम कर रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा नवरीत कौर ने सरकारी स्कूल ख्याला कलां की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से भेंट की एलपीयू के इतिहास रचयिता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अब वर्ल्ड नंबर 1 एथलीट बने सुनाम के सभी सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों को अति-आधुनिक रोबोटिक लैब्स के साथ किया जायेगा लैस: अमन अरोड़ा प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना राज्य सरकार का ध्येयः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा 89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल, आर.एस बाली ने किया शिलान्यास तीन साल में यूपी में क्रियाशील होंगे 22 एयरपोर्ट : ज्योतिरादित्य सिंधिया आखिर कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? - अमित शाह जोश हेजलवुड के अनफिट होने पर डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकादश में बोलैंड को चाहते हैं रिकी पोंटिंग नागेश सर के साथ काम करना मेरे करियर का सबसे अच्छा वक्त रहा : प्रिया बापट जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 4 लोगों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज सिद्दारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा : रणदीप सिंह सुरजेवाला सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के निर्माताओं को अपने हाथों बनाई पेंटिंग भेंट की सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के उदयपुर बाजार में आम लोगों की समस्याएं सुनी प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा : लाल चंद कटारुचक्क डीजीपी ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित

 

पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा जनगणना 2021 की तैयारियों का जायज़ा

राज्य में जनगणना का पहला चरण 15 मई से 29 जून, 2020 तक होगा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Dec 2019

पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने मंगलवार को यहाँ राज्य स्तरीय कोर्डीनेशन कमेटी में जनगणना-2021 की तैयारियों का जायज़ा लिया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जायेगी। पहले चरण अधीन 15 मई से 29 जून, 2020 तक घरों की गणना करने के साथ-साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अपडेट किया जायेगा। दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी, 2021 तक जनगणना की जायेगी और 1 से 5 मार्च 2021 तक सुधार किया जायेगा।प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रशासनिक इकाईयों की सीमाएं 31 दिसंबर, 2019 के बाद बढ़ाई नहीं जा सकेंगी। इससे राज्य में जनगणना 2021 मुकम्मल होने तक मौजूदा नगर पालिकाओं, गाँवों, तहसीलों, विकास ब्लॉकों, सब डिवीजनों, जि़लों आदि की सीमाओं में कोई भी बदलाव करने पर पाबंदी होगी।मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि मास्टर ट्रेनरों को मैगसीपा, चंडीगढ़ में 16 से 21 दिसंबर, 2019 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनगणना 2021 के फील्ड के कार्य के लिए जनगणना करने वालों और सुपरवाईजऱों जिनमें राज्य सरकार के अधिकारी, क्लर्क और अध्यापक, स्थानीय अथॉरिटी आदि शामिल हैं, की ड्यूटी लगाई जायेगी। उनको इस सम्बन्धी 4 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनगणना की प्रक्रिया को द्विभाषीय मोबाइल ऐप और पेपर फॉर्मेट की सहायता से पूरा किया जायेगा। घरों की सूची तैयार करने के समय मैप/जीओ-रैफरैंसिंग का प्रयोग करना भी विचाराधीन है।मुख्य सचिव ने जनगणना 2021 की रूप रेखा सम्बन्धी विचार-विमर्श किया और डिज़ाइन और तकनीकों में सुधार करने पर ज़ोर दिया गया जिससे जनगणना के अमल को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।इस मीटिंग के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वित्त कमिश्नर सीमा जैन, स्थानीय निकायों के प्रमुख सचिव ए. वेनू प्रसाद, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार, विशेष सचिव योजना डी.एस. मांगट और अतिरिक्त सचिव राजस्व कैप्टन करनैल सिंह भी उपस्थित थे।डायरैक्टर जनगणना पंजाब और चंडीगढ़ डा. अभिषेक जैन ने अग्रिम मुकम्मल की जाने वाली गतिविधियों बारे जानकारी दी। मीटिंग में ज्वाइंट डायरैक्टर मृत्युंजय कुमार और जनगणना विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

 

Tags: Chief Secretary Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD