Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

यू.एस.ए. में जलवे दिखा रहा है अमनदीप सिंह उर्फ़ स्टील मैन

देश में स्टील मैन के नाम से मशहूर है अमनदीप सिंह, इंग्लैंड की वंडर बुक में दर्ज हैं 12 वल्र्ड रिकार्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 10 Dec 2019

भारत हमेशा से ही वीरों की भूमि रहा है। वहीं पर जब बात वीरता की हो तो हरियाणा का नाम वहां जरूर आता है। हरियाणा की धरा ने अनेक सूरमाओं को जन्म दिया है जिन्होंने हरियाणा का नाम न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में खूब रोशन किया है। कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप सिंह की पहलवानी भी इन दिनों यू.एस.ए. में काफी वाहवाही बटोर रही है। कई रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके भारत में स्टीलमैन के नाम से मशहूर अमनदीप सिंह यू.एस.ए. में भारत का दम-खम दिखाकर सभी को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर रहे हैं। यू.एस.ए. में चलने वाले प्रतिभा खोज शो टैंगों टैलेंटों मूचो टैलेंट शो में बीते दिनों अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अमनदीप सिंह स्टेज पर पहुंचे। पहले तो अमनदीप सिंह ने अपने देश और देश की वीरता से विदेशियों को अवगत करवाया और फिर अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी को हतप्रभ कर दिया। अपने शरीर पर भारी पत्थरों को रखकर उन्हें तुड़वाने के बाद अपने शरीर पर भारी हथोड़ों की मार सहन करने की अमनदीप सिंह की प्रतिभा जिसने भी देखी वह अपनी सीट पर खड़ा हो गया। जज उन्हें देखकर काफी प्रभावित हुए और उनके सम्मान में खड़े हो गए। अमनदीप सिंह के नाम इंग्लैण्ड की वंडर बुक में 12 वल्र्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमनदीप के लिए बाइक और गाड़ी उठाना बाएं हाथ का खेल है। इनके शरीर पर हथौड़े और लोहे के रॉड से मारने पर भी दर्द नहीं होता। इनकी बहादुरी के किस्से दुनिया के हर कोने में फैले हैं। अमनदीप के शरीर के ऊपर से गाड़ी भी गुजर जाए तो भी उन्हें कोई रत्ती भर दर्द भी नहीं होता। अपने शरीर को इसमें ढालने के लिए अमनदीप ने कई सालों तक कड़ी मेहनत की। अमनदीप सिंह एम.एम.ए. की ट्रेनिंग यू.एस.ए. में जैक्सन विंक एकैडमी में हो रही है और उन्होंने किक बाक्सिंग फाइट भी जीती है। यू.एस.ए. के फाइटर को हराकर इंडिया का नाम भी अमनदीप सिंह ने रोशन किया है। अमनदीप सिंह का कहना है कि वह स्टील मैन आफ वल्र्ड का खिताब जीतना चाहते हैं। उसके लिए उनकी अकैडमी से वल्र्ड फाइटर को चैलेंज किया गया है। यू.एस.ए. से हरविन्द्र सिंह उन्हें उनका मिशन पूरा करने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। 

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD