Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी शीघ्र ही पूरी की जाएगी कर्मचारियों की जायज़ मांगें : डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका

 

स्वास्थ्य विभाग ने 4 केमिकल विश्लेषकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/खरड़ , 20 Nov 2019

सी.ई.एल. (केमिकल एग्ज़ामीनर लैब) खरड़ के कामकाज में तेज़ी लाने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को 4 केमिकल विश्लेषकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे पहले इसी हफ़्ते 58 लैब टैक्नीशियनों की भर्ती की गई थी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लैबोरेटरियों में विश्लेषकों की कमी को पूरा करने के लिए सी.ई.एल. की अलग-अलग शाखाओं में तकनीकी और कुशल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में ज़्यादातर फोरेंसिक साइंस लैबों में हर महीने प्रति विश्लेषक 25 -30 नमूनों का विश्लेषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी स्टाफ की भारी कमी के कारण सी.ई.एल. के विश्लेषक अब 60 नमूने हर महीने ले रहे हैं। इसके साथ ही 150-250 एक्साईज नमूने प्रति विश्लेषक भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 सीनियर विश्लेषकों को जल्द ही सहायक रसायनिक जाँचकर्ता के तौर पर पदौन्नत किया जायेगा और लैबोरेटरियों में नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए और विश्लेषकों की भर्ती भी जल्द की जायेगी।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने सी.ई.एल. को अपग्रेड करने के लिए कई पहलकदमियां की हैं जिसके अंतर्गत साल 2019-20 में ज़रूरी उपकरणों के लिए 155 लाख रुपए मंज़ूर किये गए हैं और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पहले ही आरंभ की जा चुकी है जिसमें गैस क्रोमैटोग्राफ और मास स्पेक्ट्रोमीटर, यू.वी. स्पैकट्रोफोमीटर, मल्टीस्टेट ऐनालाईजऱ और एक अतिरिक्त पोर्टेबल अल्कोहल मीटर आदि उपरकरण शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि फ्यूम हुड, प्रभावशाली ट्रीटमेंट प्लांट, माईक्रोस्कोप, ओवन, कोल्ड रूमज़ और लैब के अन्य ज़रूरी उपकरणों के लिए साल 2018-19 में 99.40 लाख रुपए की भी मंज़ूरी दी गई है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD