Sunday, 02 April 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बकाया आर. सी. और ड्राइविंग लायसेंस की स्थिति का लिया जायज़ा नवजोत सिद्धू स्टंटमैन हैं, सरकार ने आठ बजे ही दे दिए थे रिहाई के आदेश: मलविंदर सिंह कंग कांग्रेस मुक्त होने जा रहे चंडीगढ़ के गांव भाजपा का कुनबा बढा स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर निज्जर ने 3.35 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण और पार्क नवीनीकरण प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन पहले साल 28362 नौजवानों को सरकारी नौकरियों देकर राज्य सरकार नया कीर्तिमान स्थापित किया- भगवंत मान कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने कहा- 'मेरे सिनेमा को सपोर्ट कीजिए, मैं राजनीति में नहीं आऊंगा अप्रैल फूल डे पर 'शरारत' वीडियो के लिए अक्षय कुमार ने अपने खुद के मीम का इस्तेमाल किया डेविड वार्नर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले फॉर्म वापस हासिल कर लेंगे : रॉस टेलर डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा बुजुर्गो और कमजोर समूहों के लिए डब्ल्यूएचओ ने की कोविड बूस्टर की मांग विंडोज बीटा पर नया फीचर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक का पदभार संभाला निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स का गठन : हरजोत सिंह बैंस बाबा ज़स्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म शताब्दी को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा : पद्म श्री जगजीत सिंह दरदी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त आम लोगों को बड़ी राहत देते हुये राज्य में आठवां टोल प्लाज़ा बंद, जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जायेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ल को दी जन्मदिवस की बधाई सरकार को 700 करोड़ रुपए का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ज्वाइंट डायरैक्टर फैक्टरीज़ गिरफ़्तार जस्टिन व हैली बीबर की टिप्पणी से गौहर खान को आया गुस्सा, कपल को कहा 'डंब' आईबीएम स्पिनऑफ किंड्रिल कर्मचारियों की करेगा छंटनी ट्विटर अपनी अधिकांश सिफारिशों को बनाएगा एल्गोरिदम ओपन सोर्स ब्लैक सूट में शाहरुख खान का लुक देख दीपिका पादुकोण ने घायल होने का किया कमेंट

 

तंदुरुस्त पंजाब मिशन ने कृषि रासायनों के प्रयोग को घटाकर किसानों के 355 करोड़ रुपए बचाए : पन्नू

खरीफ 2019 के दौरान कीटनाशकों का प्रयोग 35 प्रतिशत घटा

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2019

एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए तंदुरुस्त पंजाब मिशन राज्य में से कीटनाशकों /नदीननाशकों के अनावश्यक प्रयोग को घटाने में सफल रहा है, जिसके नतीजे के तौर पर कृषि लागत घटने से किसानों को 355 करोड़ रुपए की बचत हुई है। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने दी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स. पन्नू ने बताया कि खरीफ की फ़सल 2018 के दौरान कीटनाशकों का औसतन उपभोग 3838 मीट्रिक टन (तकनीकी ग्रेड) हआ था जिस पर 2000 करोड़ रुपए से ज़्यादा ख़र्च आया। जबकि खरीफ की फ़सल 2019 के दौरान कीटनाशकों /नदीननाशकों के प्रयोग में 35 प्रतिशत की कमी आई है। इसमें नदीननाशकों और उल्लीमार दवाओं के प्रयोग में आई कमी भी दर्ज है। यदि अकेले नदीननाशकों के प्रयोग पर नज़र दौड़ाएं तो उनके प्रयोग में 18 प्रतिशत अर्थात लगभग 675 मीट्रिक टन (तकनीकी ग्रेड) की कमी दर्ज की गई।स. पन्नू ने कहा कि कीटनाशकों/नदीननाशकों के प्रयोग में कमी आने से किसानों के अनावश्यक लागत खर्चे घटने से 355 करोड़ रुपए बचे हैं। इस प्राप्ति का श्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शुरू किये गए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत की गई जागरूकता पहलकदमियों को जाता है। पन्नू ने बताया कि किसानों को कीटनाशकों के अनावश्यक प्रयोग को रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य में हरेक जगह जागरूकता कैंप /सैमीनार /वर्कशॉप लगाई गईं।उन्होंने कहा कि नरमे और बासमती धान की फसलों पर कीटनाशकों के प्रयोग को घटाने के लिए कृषि विभाग की तरफ से विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषि रासायनों के अनावश्यक प्रयोग को घटाने के लिए एक विशेष जागरूकता मुहिम चलाई गई जिसमें किसानों के लिए केवल उच्च मानक रासायनों की उपलब्धता को यकीनी बनाने पर ही ज़ोर दिया गया और घटिया दर्जे के और नकली कृषि रासायनों के ख़ात्मे के लिए ज़ोरदार मुहिम चलाई गई। इसके अलावा कृषि रासायनों के मानक को पढऩे के लिए समय-समय पर उनके नमूने लिए गए। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर ने कहा कि खरीफ की फ़सल 2019 के दौरान 2 लाख टन तक यूरिया खाद का प्रयोग घटने से कीटों की पैदावार में कमी आई है जिसके चलते कीटनाशकों का प्रयोग काफ़ी हद तक घटा है।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD