Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें " परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 99वें दिन सिरसा जिला के ऐलनाबाद हलके के ढूकड़ा, गुडियाखेड़ा, माधोसिंघाना, मल्लेकां, उमेदपुरा व मैहनाखेड़ा गावों में पहुंची पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड ने परीक्षा सुधारों को किया लागू : हरजोत सिंह बैंस पटियाला में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ सफल छापेमारी : डॉ. बलजीत कौर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इंडो-नेपाल डांस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 के विजेता बच्चों को किया सम्मानित आबकारी विभाग द्वारा व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब बरामद केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को गर्मजोशी से दी विदाई 21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सहायक सब-इंस्पेक्टर 35,000 रुपए रिश्वत लेता काबू केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की तेजस्वी यादव बोले, भाजपा नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट रवीना टंडन ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, चीन से संबंध सामान्य नहीं होंगे: एस. जयशंकर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर मुस्लिम समुदाय का संरक्षक होने का दावा करने वाले गांधी परिवार को देना चाहिए आंकड़ों का जवाब : स्मृति ईरानी एमएलएस टीम इंटर मियामी में शामिल होंगे लियोनल मैसी जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

 

तंदुरुस्त पंजाब मिशन ने कृषि रासायनों के प्रयोग को घटाकर किसानों के 355 करोड़ रुपए बचाए : पन्नू

खरीफ 2019 के दौरान कीटनाशकों का प्रयोग 35 प्रतिशत घटा

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2019

एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए तंदुरुस्त पंजाब मिशन राज्य में से कीटनाशकों /नदीननाशकों के अनावश्यक प्रयोग को घटाने में सफल रहा है, जिसके नतीजे के तौर पर कृषि लागत घटने से किसानों को 355 करोड़ रुपए की बचत हुई है। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने दी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स. पन्नू ने बताया कि खरीफ की फ़सल 2018 के दौरान कीटनाशकों का औसतन उपभोग 3838 मीट्रिक टन (तकनीकी ग्रेड) हआ था जिस पर 2000 करोड़ रुपए से ज़्यादा ख़र्च आया। जबकि खरीफ की फ़सल 2019 के दौरान कीटनाशकों /नदीननाशकों के प्रयोग में 35 प्रतिशत की कमी आई है। इसमें नदीननाशकों और उल्लीमार दवाओं के प्रयोग में आई कमी भी दर्ज है। यदि अकेले नदीननाशकों के प्रयोग पर नज़र दौड़ाएं तो उनके प्रयोग में 18 प्रतिशत अर्थात लगभग 675 मीट्रिक टन (तकनीकी ग्रेड) की कमी दर्ज की गई।स. पन्नू ने कहा कि कीटनाशकों/नदीननाशकों के प्रयोग में कमी आने से किसानों के अनावश्यक लागत खर्चे घटने से 355 करोड़ रुपए बचे हैं। इस प्राप्ति का श्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शुरू किये गए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत की गई जागरूकता पहलकदमियों को जाता है। पन्नू ने बताया कि किसानों को कीटनाशकों के अनावश्यक प्रयोग को रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य में हरेक जगह जागरूकता कैंप /सैमीनार /वर्कशॉप लगाई गईं।उन्होंने कहा कि नरमे और बासमती धान की फसलों पर कीटनाशकों के प्रयोग को घटाने के लिए कृषि विभाग की तरफ से विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषि रासायनों के अनावश्यक प्रयोग को घटाने के लिए एक विशेष जागरूकता मुहिम चलाई गई जिसमें किसानों के लिए केवल उच्च मानक रासायनों की उपलब्धता को यकीनी बनाने पर ही ज़ोर दिया गया और घटिया दर्जे के और नकली कृषि रासायनों के ख़ात्मे के लिए ज़ोरदार मुहिम चलाई गई। इसके अलावा कृषि रासायनों के मानक को पढऩे के लिए समय-समय पर उनके नमूने लिए गए। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर ने कहा कि खरीफ की फ़सल 2019 के दौरान 2 लाख टन तक यूरिया खाद का प्रयोग घटने से कीटों की पैदावार में कमी आई है जिसके चलते कीटनाशकों का प्रयोग काफ़ी हद तक घटा है।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD