Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

भारतीय सिखों को बाकी ऐतिहासिक गुरूधामों के दर्शन-दीदारे की छुट देने का मसला पाकिस्तान के समक्ष उठाने के लिए मोदी के पास पहुँच करूँगा -कैप्टन अमरिन्दर सिंह

सुल्तानपुर लोधी में 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मुख्य समागम में मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रपति भी हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी , 12 Nov 2019

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज ऐलान किया कि भारतीय श्रद्धालुओं को सरहद पार अन्य ऐतिहासिक गुरूधामों के दर्शन दीदारे करने की छुट देने का मसला पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुँच करेंगे।मुख्यमंत्री ने यह ऐलान श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर किया और इस मौके पर करवाए गये समागम में मुख्यमंत्री के साथ देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द भी शामिल हुए। आज यहाँ गुरपर्व के मौके पर करवाए गये राज्य स्तरीय समागम के दौरान पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत मशहूर शख्सियतें शामिल हुई।

 इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि उनकी सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के आदर्शों के मुताबिक सच्ची भावना के साथ सेवाएं निभाने वाले पुलिस मुलाजिमों को ‘प्रकाश पर्व पदक (मैडल)’ से सम्मानित करने का फ़ैसला किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित बीते साल शुरू हुए समागमों को नवंबर, 2020 तक जारी रखा जायेगा।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐतिहासिक मौके पर 550 कैदियों की अग्रिम रिहाई करने का फ़ैसला किया है और इनमें से 450 कैदियों को रिहा किया जा चुका है जबकि बाकियों को अगले कुछ महीनों तक रिहा कर दिया जायेगा।श्री सहज पाठ जी के भोग पडऩे के उपरांत धार्मिक जलसे को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने देश -विदेश से धार्मिक उत्साह और पूरे हर्षोल्लास से सुल्तानपुर लोधी में नतमस्तक होने पहुँची लाखों की संख्या में संगत का स्वागत किया। यहाँ ‘गुरू नानक दरबार पंडाल ’ में पंजाब के लोगों द्वारा श्री सहज पाठ का प्रकाश पंजाब सरकार, संत समाज और विभिन्न धार्मिक जत्थेबंदियों की तरफ से 5 नवंबर को करवाया गया था।सिख भाईचारे की भावनाओं का सत्कार करते हुये गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के खुले दर्शन दीदारे करने की आज्ञा देने में पूर्ण सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का एक बार फिर धन्यवाद किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उम्मीद ज़ाहिर की कि भारतीय श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में ऐसे बाकी गुरूधामों के दर्शन -दीदारे करने की भी छुट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान स्थित पंजा साहिब और ननकाना साहिब जैसे गुरुद्वारा साहिबान के दर्शनों के लिए सिख भाईचारे के सपने को साकार करने में मदद करने के लिए इमरान ख़ान के पास इस मसले को उठाने के लिए वह श्री मोदी के पास पहुँच करेंगे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रकाश पर्व को समर्पित समागमों को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से दिए सहयोग का जि़क्र करते हुये ख़ुशी ज़ाहिर की कि विभिन्न राजनैतिक पार्टियों से जुड़े लोगों ने इन समागमों में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया जो पहली पातशाही जी को सच्ची श्रद्धाँजलि है जिन्होंने सदा ही सरबत के भले का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि नानक नाम लेवा संगत सिफऱ् पंजाब और भारत में ही नहीं बल्कि संसार भर में है। श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर ज़ोर देते हुये गुरू साहिब जी के प्रवचन ‘विद्या विचारी तां परोपकारी’ के मुताबिक शिक्षा के महत्व को दिखाया। उन्होंने सभी को महान गुरू के ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको ’ संदेश को अपनाने का न्योता दिया।मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के संदेश ‘पवन गुरू पानी पिता, माता धरती महतु॥ ’ की अहमीयत को दिखाते हुये कहा कि हमारी भावी पीढिय़ों के लिए वातावरण की संभाल की जाये। उन्होंने तेज़ी से गिर रहे भूजल का सभ्य प्रयोग करने, पराली न जलाने और खाद और कीटनाशकों का अनावश्यक प्रयोग न करने का न्योता दिया। उन्होंने सभी को कुदरत और कुदरती संसाधनों की संभाल करने की अपील की जिससे पंजाब को हरा -भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 550वें प्रकाश पर्व समागम मनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से लागू किये गए कुछ बड़े प्रोजेक्टों का जि़क्र किया, जिनमें खास तौर पर सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में प्राथमिक ढांचे का विकास, भारत सरकार की मदद के साथ सुल्तानपुर लोधी को विरासती शहर की छवि देना, दोनों शहरों में टैंट सिटी स्थापित करना, आवाज़ और रौशनी के शो, सतलुज और ब्यास दरियाओं में तैरते आवाज़ और रौशनी शो, प्रदर्शनियाँ, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में अंतर-धर्म सम्मेलन, विधान सभा का विशेष सत्र, श्री गुरु नानक देव जी की याद में नयी ओपन यूनिवर्सिटी स्थापित करना, विभिन्न यूनिवर्सिटियों में गुरू नानक चेयर स्थापित करना और प्राप्तियां हासिल करने वाले पंजाबियों का सम्मान आदि शामिल है।उन्होंने इन समागमों की कामयाबी के लिए साल से भी अधिक समय से काम कर रहे पंजाब सरकार के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, इंजीनियरों, श्रमिकों और अन्यों को कामयाबी के लिए बधाई दी।

देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, जिनका मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने 550वें प्रकाश पर्व समागमों में शिरकत करने के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुँचने पर हेलीपैड पर स्नेहपूर्ण स्वागत किया, ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी को प्यार, शान्ति, सदभावना, समानता, दया और धार्मिक सहनशीलता का मुखी कहा। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब की सरल और स्पष्ट वाणी गुरू साहिब की शिक्षाओं और फलसफे का प्रचार और प्रसार करती है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि शिक्षाओं और फलसफे पर चलते हुये सरबत के भले के लिए काम किया जाये। उन्होंने पहली पातशाही को सांझी धरोहर बताया जो प्रत्येक के सर्व सांझे गुरू हैं। राष्ट्रपति ने पंजाब के मुख्यमंत्री का इस ऐतिहासिक समागम के लिए न्योता पत्र देने के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया।पंजाब के मुख्यमंत्री ने देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को श्री साहिब, यादगारी सिक्का, सम्मान चिह्न, शॉल और श्री गुरू नानक देव जी की जीवनी और शिक्षा पर आधारित किताबों के सैट से सम्मानित किया। पटियाला से संसद मैंबर परनीत कौर ने देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द को सम्मानित किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने संत समाज के नेताओं और अलग -अलग धार्मिक जत्थेबंदियों और संप्रदायों के संत महापुरुषों का सम्मान किया।इससे पहले आज प्रात:काल मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका और रुमाला साहिब, चँवर साहिब भेंट करते हुये कड़ाह-प्रषाद की देग चढ़ाई। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल और शिरोमणि कमेटी मैंबर और पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा बख़्शीश किया।मुख्यमंत्री गुरुद्वारा साहिब में पहुँची संगत को निजी तौर पर मिले और उनको 550वें प्रकाश पर्व की बधाई भी दी जिसके जवाब में संगत ने खालसाई उत्साह से जयकारों की गूँज में ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल ’ कह कर बधाई स्वीकृत की। 

इस मौके पर संसद मैंबर परनीत कौर, मुख्यमंत्री के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जनरल सचिव आशा कुमारी, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी और सुंदर शाम अरोड़ा, संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा, विधायक राणा गुरजीत सिंह भी उपस्थित थे।गुरू नानक दरबार पंडाल में मुख्य समागम में सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने देश के राष्ट्रपति समेत पहुँची समूह शख्सियतों का धन्यवाद करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार की तरफ से संत समाज की रहनुमाई और संगतों के सहयोग से प्रकाश पर्व समागम संपूर्ण किये गए।अंत में खडूर साहिब से संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा और सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा ने समूची संगत का 550वें प्रकाश पर्व के समागमों में हुमहुमा कर पहुँचने के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि वह संत समाज के ऋणी है जिन्होंने इस महान समागम के लिए हर तरह से सहयोग दिया। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श प्राप्त धरती सुल्तानपुर लोधी के सर्वपक्षीय विकास के लिए मुख्यमंत्री जी का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।इस मौके पर अन्यों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब योजना बोर्ड की वाइस चेयरपर्सन राजिन्दर कौर भ_ल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, ओ.पी. सोनी, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, साधु सिंह धर्मसोत, विजय इंदर सिंगला, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, भारत भूषण आशु और सुंदर शाम अरोड़ा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, संसद मैंबर परनीत कौर, जसबीर सिंह डिम्पा, चौधरी संतोख सिंह और डा. अमर सिंह, विधायक राणा गुरजीत सिंह और नवतेज सिंह चीमा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कैप्टन सन्दीप सिंह संधू, प्रमुख सचिव सांस्कृति एवं पर्यटन विकास प्रताप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD