Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

रक्षा राज्यमंत्री ने दक्षिणी कमान मुख्यालय, पुणे का दौरा किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पुणे , 05 Nov 2019

रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येस्सो नाइक ने आज (5 नवंबर, 2019) दक्षिणी कमान मुख्यालय, पुणे का दौरा किया। यह भारतीय सेना के सबसे बड़े कमानों में शामिल है। एक प्रायद्वीपीय क्षेत्र सहित 11 राज्य और 4 केंद्रशासित प्रदेश इसके दायरे में हैं। श्री नाइक को वहां संचालनात्मक तैयारियों से अवगत कराया गया। दक्षिण कमान को 1240 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और 7516 किलोमीटर समुद्र तट की सुरक्षा का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। दक्षिणी कमान मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सैनी, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने रक्षा राज्यमंत्री का स्वागत किया।रक्षा राज्यमंत्री ने प्रादेशिक एकता और राष्ट्र की सार्वभौमिकता की रक्षा करने में दक्षिणी कमान के पेशेवरवाद और समर्पण के लिए उसकी सराहना की। उन्होंने भारतीय प्रायद्वीप में अनेक आपदाओं/चुनौतियों पर विजय पाने में नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने में उल्लेखनीय समर्थन और सकारात्मक प्रत्युत्तर के लिए कमान को बधाई दी। 

 

Tags: Shripad Yesso Naik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD