Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी डिप्टी कमिश्नर ने सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अनिल विज ने मॉरिशस दौरे के दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से की मुलाकात पी.आई.एस. के रैज़ीडैंशियल खेल विंग्स के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से: मीत हेयर आयुर्वेद जीने की कला, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक सहित वेलनेस सेंटर पर भी मिलेगा आयुर्वेद को बढ़ावा -डॉ बलबीर सिंह सेहत मंत्री पंजाब कृषि मंत्री धालीवाल द्वारा फील्ड अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के असली आंकड़े जल्द पेश करने के आदेश राज्य सरकार ने अब तक 27,042 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं: भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित वाटर सैस का मुद्दा उठाया कार्लोस अल्काराज मियामी ओपन के क्वार्टरफाइनल में ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को शामिल करने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट लियोनल मैसी का 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल, अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से रौंदा राघव चड्ढा की शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा गईं परिणीति चोपड़ा रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्टूबर को होगी रिलीज पीएम नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार का तंज, कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा विराट कोहली ने 2016 सत्र में टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा को बदला : आकाश चोपड़ा आईपीएल 2023 : जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा अगले एक-दो दिन में : रोहित शर्मा पार्टी की रैलियों में सक्रिय रूप से भाग लूंगा : बसवराज बोम्मई मियामी ओपन : मार्टिना ट्रेविसन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची एलेना रिबाकिना

 

जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ संघ राज्य क्षेत्रों सहित भारत का नया मानचित्र

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2019

प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में और गृह मंत्री अमित शाह की देख रेख में संसद की सिफ़ारिश पर राष्ट्रपति जी द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को प्रभावी तौर से निराकरित करने और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 जारी करने के उपरांत भूतपूर्व जम्मू और कश्मीर राज्य, 31 अक्टूबर 2019 को, नए जम्मू कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र तथा नए लद्दाख़ संघ राज्य क्षेत्र के रूप में पुनर्गठित हो गया है।नए लद्दाख़ संघ राज्य क्षेत्र में कारगिल तथा लेह - दो ज़िले हैं और भूतपूर्व जम्मू और कश्मीर राज्य का बाक़ी हिस्सा नए जम्मू और कश्मीर राज्य संघ क्षेत्र में है।1947 में भूतपूर्व जम्मू और कश्मीर राज्य में निम्न 14 जिले थे – कठुआ, जम्मू, ऊधमपुर, रियासी, अनंतनाग, बारामूला, पुँछ, मीरपुर, मुज़फ़्फ़राबाद, लेह और लद्दाख़, गिलगित, गिलगित वजारत, चिल्हास और ट्राइबल टेरिटॉरी।2019 तक भूतपूर्व जम्मू और कश्मीर की राज्य सरकार ने इन 14 ज़िलों के क्षेत्रों को पुनर्गठित करके 28 ज़िले बना दिए थे। नए जिलों के नाम निम्न प्रकार से हैं – कुपवारा, बान्दीपुर, गंडेरबल, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा, शूपियान, कुलगाम, राजौरी, रामबन, डोडा, किश्‍तवार, साम्बा और कारगिल।इनमे से कारगिल ज़िले को लेह और लद्दाख़ ज़िले के क्षेत्र में से अलग करके बनाया गया था। राष्ट्रपति जी ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (कठिनाइयों को हटाना) दूसरे आदेश, 2019 द्वारा नए लद्दाख़ संघ राज्य क्षेत्र के लेह ज़िले को, कारगिल ज़िला बनने के बाद, 1947 के लेह और लद्दाख़ ज़िले के बाक़ी क्षेत्र में 1947 के गिलगित, गिलगित वजारत, चिल्हास और ट्राइबल टेरिटॉरी जिलों के क्षेत्रों को समावेशित करते हुए परिभाषित किया है।इस आधार पर 31 अक्टूबर 2019 को सृजित नए जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र, नए लद्दाख़ संघ राज्य क्षेत्र और भारत के मानचित्र में इन दोनों नए संघ क्षेत्रों को दर्शाते हुए सर्वेअर जेनरल ओफ़ इंडिया द्वारा तैयार किये गए मानचित्र संलग्न हैं।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD