Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

थावरचंद गेहलोत ने द्वितीय सांकेतिक भाषा प्रतिस्पर्धा 2019 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने सांकेतिक भाषा दिवस मनाया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2019

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्था भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) ने आज सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत मुख्य अतिथि थे और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और श्री रतन लाल कटारिया सम्मानित अतिथि थे। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में सचिव, सुश्री शकुंतला डी. गैमलिन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में सचिव डॉ. प्रबोध सेन तथा आईएसएलआरटीसी के निदेशक भी उपस्थित थे। इस आयोजन के दौरान आईएसएलआरटीसी के छात्रों और अध्यापकों द्वारा आईसीएल में नाटक और गीत जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई तथा बधिर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।संयुक्त राष्ट्र ने 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस घोषित किया है। इस दिवस को 19 दिसंबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र सभा ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान की थी। इस वर्ष का विषय था “सांकेतिक भाषा-सबका अधिकार”। सांकेतिक भाषा दिवस मनाने का उद्देश्य सांकेतिक भाषा के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक व्यक्ति तक सांकेतिक भाषा की पहुंच उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि भारत सरकार समस्त दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने सांकेतिक भाषा के 6 हजार शब्दों का शब्दकोश निकालने के लिए आईएसएलआरटीसी की सराहना की और आशा व्यक्त की कि 2020 तक 4 हजार अन्य नए सांकेतिक शब्द इस शब्दकोश में जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांकेतिक भाषाओं का प्राचीन इतिहास है और आजकल इन्हें आधुनिक तरीके से विकसित किया जा रहा है। इन सांकेतिक भाषाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए उनके मंत्रालय द्वारा बहुत सी पहलों पर विचार किया जा रहा है।अपने संबोधन में श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सांकेतिक भाषा बधिर लोगों के बीच संवाद का माध्यम है और तो और प्राचीन काल में भी जब वाचिक भाषाओं का विकास नहीं हुआ था लोग इन्हीं सांकेतिक भाषाओं के माध्यम से संचार करते थे।श्री रतनलाल कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि सांकेतिक भाषाएं बेहद समृद्ध भाषाएं हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सांकेतिक भाषाओं की चर्चा करते हैं तो हम उन देशों की संस्कृति की बात करते हैं। उन्होंने बधिरों के लिए सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए आईएसएलआरटीसी की सराहना की।इस कार्यक्रम के दौरान द्वितीय सांकेतिक भाषा प्रतिस्पर्धा 2019 के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए। इस प्रतिस्पर्धा के लिए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पढ़ने वाले बधिर बच्चों से भारतीय सांकेतिक भाषा में चुटकुलों, कहानियों और निबंधों के संबंध में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। इन प्रविष्टियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , Rattan Lal Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD