Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

हाई कोर्ट द्वारा ‘राम सीया के लव कुश’ के प्रसारण पर रोक हटाने से इन्कार, अगली सुनवाई 12 सितम्बर को

अतिरिक्त एडवोकेट जनरल को निर्माताओं द्वारा ऐतराज़ योग्य दृश्य हटाने की की पेशकश राज्य सरकार के साथ विचारने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2019

Last updated on: Sep 09, 2019, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों पर शनिवार को डिप्टी कमीश्नरों द्वारा टैलिविजऩ धारावाहिक ‘राम सीया के  लव कुश’ के केबल प्रसारण पर लगाई रोक को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आज हटाने से इन्कार कर दिया।इस संदर्भ में फिलहाल इस विवादित धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगी रहेगी और अदालत ने इस मामले की सुनवाई 12 सितम्बर, 2019 तक मुलतवी कर दी है।कल्रज़ टी.वी. चैनल द्वारा दायर की गई पटीशन पर विशेष सुनवाई के दौरान जस्टिस टी.एस. ढींडसा ने विभिन्न डिप्टी कमीश्नरों द्वारा जि़ला मैजिस्ट्रेट के तौर पर जारी किये आदेशों पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया।पंजाब सरकार द्वारा अतिरिक्त एडवोकेट जनरल रमीज़ा हकीम ने पक्ष रखते हुए कहा कि इस धारावाहिक के प्रसारण पर पाबंदी लगाने का फ़ैसला वाल्मीकि जी संबंधी विवादित दृश्य पेश करने के आधार पर लिया गया है क्योंकि इससे राज्य में वाल्मीकि भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है।यह बहस शाम 5 बजे के बाद भी चलती रही जिसके दौरान कल्रज़ टी.वी. ने अपना पक्ष पेश करते हुए कहा कि प्रसारण पर पाबंदी लगाने के आदेश कुदरती न्याय के सिद्धांतों की पालना किये बिना और केबल ऑपरेटरज़ रैगूलेशन एक्ट की धारा 19 के साथ जुड़े पहलूओं को अनदेखा करके जारी किये गए हैं। चैनल ने इस धारावाहिक के विवादपूर्ण दृश्यों संबंधी निर्माताओं द्वारा गृह सचिव के साथ बातचीत की पेशकश को भी रिकार्ड पर रखा और उन्होंने वाल्मीकि जी से सम्बन्धित ऐतराज़ योग्य दृश्य हटाने की भी पेशकश की।अदालत ने इस मामले में ख़ास तौर पर निर्माताओं द्वारा दृश्य हटाने की की पेशकश के सम्बन्ध में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल को अपना पक्ष रखने के लिए कहा। इस पर रमीज़ा हकीम ने कहा कि इस पेशकश को राज्य सरकार द्वारा विचारा जायेगा और इस संबंधी सरकार द्वारा लिए जाने वाले फ़ैसले को अगली सुनवाई के दौरान अदालत के सामने रख दिया जायेगा।यहाँ यह जि़क्रयोग्य है कि शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों पर सम्बन्धित डिप्टी कमीश्नरों ने विवादपूर्ण टी.वी. धारावाहिक ‘राम सीया के लव कुश’ के प्रसारण पर तुरंत रोक लगा दी थी क्योंकि इससे वाल्मीकि भाईचारे में रोष पैदा हो गया था जिन्होंने उसी दिन बंद का न्योता दे दिया था।इस मसले पर वाल्मीकि भाईचारे की धार्मिक भावनाओं का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार को भी पत्र लिखकर डी.टी.एच. पर इस धारावाहिक का प्रसारण रोकने के लिए हिदायत करने की अपील की थी।

 

Tags: High Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD