Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

यूपीए सरकार के शासन काल में देश में भारी विकास हुआ है : प्रतिभा सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 25 Feb 2014

जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुईं। इस अवसर पर आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा हुई तथा सांसद प्रतिभा ङ्क्षसह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें चुनावों के लिए प्रचार-प्रसार आरंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांगड़ा जिला के धर्मशाला में प्रस्तावित राहुल गांधी के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी के पदाधिकारियों व उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के शासन काल में देश में भारी विकास हुआ है जो शायद ही पहले कभी हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को घर-द्वार पर रोजगार मुहैया करवाने के लिए मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना लांच की जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा हाल ही में खाद्य सुरक्षा कानून सहित फौजियों के लिए वन रैंक वन पैंशन देकर फौजियों को फायदा पहुंचाएगा। इसके अलावा स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना से बच्चों को अब स्कूलों में भूखा नहीं रहना पड़ रहा है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार ने हाल ही में अंतरिम बजट पेश किया है जिससे देश में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी झूठ बोल कर देश को गुमराह कर रहे हैं तथा यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करना आरंभ कर दें तथा लोगों को बताएं कि किस तरह कांग्रेस नीत सरकार ने उनको फायदा पहुंचाया है। साथ ही यह भी कहा कि जब-जब वह मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद रहीं हैं तब से लेकर अब तक रेल लाईन का मुद्दा हर बार संसद में उठाया गया है। इस मौके पर लोगों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। भुंतर में वैली ब्रिज को चौड़ा करने व सुईभ्रां में डंगा लगाने की मांग की गई है जिस पर सांसद ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। 

इस मौके पर अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनाली भुवनेश्वर गौड़ , ऊमा गौड़ पी.सी.सी. मैंबर, राम ङ्क्षसह मियां पी.सी.सी. सदस्य बंजार। कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, उपाध्यक्ष अनिल सूद, महासचिव दौलत सिंह ठाकुर, चुनेश्वर ठाकुर, अनुराग ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, चांद किशोर पप्पा, बलविन्द्र सिंह घुंघर, कोषाध्यक्ष टेक चंद नेगी, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राजेश शानू, सचिव युवराज, गुमत राम, कार्यकारिणी सदस्य हरिचंद शर्मा व जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनु शर्मा, अनिता आहूजा, पूर्व नगर परिषद के प्रधान गोपाल कृष्ण महंत, डोला ङ्क्षसह महंत, दिलीप विष्ट, धनीराम चौहान, ओम प्रकाश शर्मा जिला परिषद सदस्य, दिनेश सेन जिला परिषद सदस्य, सेस राम चौधरी पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष साली राम, सेवादल कुल्लू के दिनू राही, युवा कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी, पिंगला देवी महिला कांग्रेस अध्यक्ष बंजार के अलावा टाराबाई के सोभाराम, जां के लाल चंद, ब्लॉक कांग्रेस के प्रेस सचिव अतुल गुप्ता, पूनम ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य,, राजेश सेठ ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव, उपाध्यक्ष मदन लाल सूद, ओंकार शर्मा महासचिव, जनक राज शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। 

 

Tags: pratibha singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD