Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री के साथ बैठक की प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एनर्जी, अफ्रीका एंड द मेडिटेरियन पर आउटरीच सत्र में भाग लिया उपराष्ट्रपति ने जैसलमेर में BSF के सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में हुए राजा पर्व समारोह में भाग लिया शिवराज सिंह चौहान ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ मंत्रालय के प्रदर्शन की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी समुद्र तट पर भारतीय नौसेना की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने नई सरकार के गठन के शुरूआती 100 दिन के स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के बारे में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने खान मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की सीएसआईआर-एस्पायर योजना के अंतर्गत 300 महिला वैज्ञानिकों को तीन वर्षों के लिए अनुसंधान अनुदान प्रदान किया जाएगा : डॉ. जितेंद्र सिंह जुएल ओराम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ के द्वारा स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट

पुण्यतिथि के मौके करवाए गये राज्य स्तरीय समागम में कई मंत्रियों और राजनैतिक नेताओं ने की शमूलियत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2019

पंजाब सरकार ने यहां स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 24वीं पुण्यतिथि शहीदी स्मारक सैक्टर-42 में आज ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ करके मनायी।पंजाब सरकार के अधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस अवसर पर पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह, जिन्होंने पंजाब की शान्ति और सदभावना के लिए बलिदान दिया, की याद में राज्य स्तरीय समागम करवाया गया। इस मौके पर स. बेअंत सिंह के पोते और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वर्गीय मुख्यमंत्री की तरफ से शुरू की गई विकास नीतियों और स्कीमों को आगे ले जाने का प्रण दोहराया, जबकि उनके दूसरे पोते और विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने दादा जी के साथ बिताईं यादें याद की और उनके द्वारा दिखाईं नैतिक मूल्यों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने का प्रण भी लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की शान्ति और सदभावना के लिए स. बेअंत सिंह ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह की तरफ से एक निडर मुख्यमंत्री के तौर पर निभाई गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा और वह हमेशा सख्त और समर्पित नेता के तौर पर जाने जाते रहेंगे।स. कोटली ने कहा कि स. बेअंत सिंह ने राज्य की एकता और भाईचारिक सांझ बहाल करने के लिए अथक योगदान डाला था और अब हम देश के सामाजिक आदर्शों को नुकसान पहुंचाने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह ने चार दशक तक लोगों के हितों की रक्षा की और ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। हमें आज उनके द्वारा दिखाऐ रास्ते पर चलने की ज़रूरत है।

इस मौके पर स. बेअंत सिंह के पारिवारिक सदस्यों में से गुरइकबाल सिंह और बिक्रम सिंह मोफऱ के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, श्री बलबीर सिंह सिद्धू, श्री साधु सिंह धर्मसोत और श्री भारत भूषण आशु उपस्थित थे। प्रार्थना सभा में पहुँचे अन्य नेताओं में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, श्री मलकीत सिंह दाखा, श्री अंगद सैनी, श्री सुरिन्दर कुमार डाबर, श्री गुरप्रीत सिंह जी.पी., श्री संतोख सिंह भलाईपुर, श्री अमरीक सिंह ढिल्लों और श्री लखवीर सिंह (सभी विधायक) और पूर्व मंत्री तेज प्रकाश कोटली शामिल थे।सर्व धर्म सभा में श्री अजीत इन्द्र सिंह मोफऱ, श्री तरलोचन सिंह सूँढ (दोनों पूर्व विधायक), श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ और श्री हरविन्दर सिंह खनौड़ा (दोनों जनरल सचिव पी.पी.सी.सी.), पी.पी.सी.सी. के प्रवक्ता श्री राज बख्श, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट लुधियाना श्री रमन, प्रधान नगर कौंसिल खन्ना श्री विक्की मेहता, प्रधान जि़ला कांग्रेस कमेटी श्री गुरदेव सिंह लापरा, प्रधान जि़ला कांग्रेस कमेटी श्री मुक्तसर साहिब श्री हरचरन सिंह सोथा बराड़, चेयरमैन ओ.बी.सी. सैल्ल पी.पी.सी.सी. गुरिन्दर बिल्ला, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. श्री दमनजीत मोही, श्री अश्वनी शर्मा, मैंबर जि़ला परिषद श्री यादविन्दर यादू, प्रधान कांग्रेस सेवा दल पंजाब श्री निर्मल कैड़ा, श्री मलकीत सिंह गोगा, श्री मेजर सिंह भैनी, श्री सुखवंत सिंह दुग्गरी, श्री जी.एस. रियाड़, श्री डी.एस. सरोआ, पूर्व लोक सम्पर्क अधिकारी श्री उजागर सिंह, विधायक श्री गुरकीरत कोटली के राजनैतिक सचिव नीरज वर्मा और श्री तेजिन्दर सिंह कुन्नर भी पहुँचे।स्वर्गीय मुख्यमंत्री को श्रद्धाँजलि भेंट करने वालों में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई अन्य सीनियर अधिकारी, जि़ला इकाईयों के प्रधान और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD