Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नौजवान पीढ़ी को शहीदों की सोच पर पहरा देने के लिए तैयार किया जाये - सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया

शहीद मदन लाल ढींगरा के शहीदी दिवस पर समागम, स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार देश का अमूल्य संपदा

Listen to this article

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Aug 2019

Last updated on: Aug 17, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा शहीद मदन लाल ढींगरा की शहीदी सम्बन्धी राज्य स्तरीय समागम जो कि माल रोड सीनियर सेकेडंरी स्कूल में मनाया गया। इससे पहले मुख्य मेहमान शहरी विकास एवं आवास निर्माण मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया ने टाऊन हॉल में स्थापित शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करके श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ मेयर स. करमजीत सिंह रिंटू, विधायक स. इन्दरबीर सिंह बुलारिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री हिमांशु अग्रवाल, डीसीपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर, एसीपी जगजीत सिंह वालिया, एसडीएम श्री विकास हीरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इसके उपरांत माल रोड स्कूल में करवाए गए समागम को संबोधन करते हुये स. सरकारिया ने कहा कि देश के लिए बलिदान करने वाले शहीद और उनके परिवार देश की अनमोल विरासत और संपदा हैं और आज की नौजवान पीढ़ी को शहीदों द्वारा दिखाऐ गए रास्ते से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अध्यापकों को न्योता दिया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ देशभक्तों की गाथाओंं भी विद्यार्थियों के साथ सांझी करें, जिससे नौजवान पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज़ादी प्राप्त करने के लिए लाखों ही देशभक्तों, शूरबीर योद्धों ने बलिदान दिये हैं, जिनकी वजह से हम आज आज़ाद वातावरण में घूम रहे हैं और इस आज़ादी को कायम रखना भी ज़रूरी है।उन्होंने बताया कि बीते दिन जंग-ए-आज़ादी का तीसरा पड़ाव देश को समर्पित कर दिया गया है, जोकि हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। उन्होंने बताया कि जय जवान, जय किसान के पहरे पर चलते हमारी सरकार ने 5.62 लाख किसानों का कृषि कजऱ् जोकि 4700 करोड़ रुपए बनता है, माफ कर दिया है। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करवाए जा रहे समागम सम्बन्धी बोलते हुये बताया कि सरकार ने उनकी याद में 3462 करोड़ रुपए के विकास काम शुरू किये हैं और हरेक गाँव में 550 -550 पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा गुरू साहिब के चरण स्पर्श प्राप्त 70 गाँवों को विशेष ग्रांटें जारी की गई हैं। उन्होंने नशों के ख़ात्मे के लिए सरकार की दृढ़ता को दोहराते हुये कहा कि बड़ी बीमारी के इलाज के लिए समय लग रहा है और यह इलाज हम करके ही दम लेंगे।राज्य स्तरीय समागम में श्री हरदीप गिल की टीम द्वारा बलिदान नाटक की पेशकारी की गई। बच्चों द्वारा शब्द, देशभक्ति गीत और कोरियोग्राफी पेश की गई। जिला प्रशासन द्वारा इस मौके पर सभी मेहमानों को पौधों का प्रसाद देकर वातावरण संरक्षण का न्योता दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सरकारिया द्वारा शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त चेयरमैन श्री राज कुमार वेरका, श्री करमजीत सिंह रिंटू मेयर नगर निगम अमृतसर, विधायक श्री सुनील दत्ती, विधायक स. इन्दरबीर सिंह बुलारिया, विधायक स. तरसेम सिंह डी. सी, विधायक स. संतोख सिंह भलाईपुर, कांग्रेस के सीनियर नेता श्री लाली मजीठिया, चेयरमैन श्रीमती ममता दत्ता, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट श्री दिनेश बस्सी, सीनियर डिप्टी मेयर श्री रमन बख्शी, कांग्रेस के शहरी प्रधान श्रीमती जतिन्दर सोनिया, ग्रामीण प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर, डिप्टी कमिशनर स. शिवदुलार सिंह ढिल्लों, एडीसीपी श्री सन्दीप मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी स. सलविन्दर सिंह समरा, प्रिंसिपल मनदीप कौर और अन्य सख्शियतों द्वारा शहीद को श्रद्धाँजलि दी गई। 

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD