भारत के दूसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-2 को बाहुबली रॉकेट (जीएसएलवी-मार्क-3) के साथ सोमवार की दोपहर बाद सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का अध्ययन करेगा जोकि अभी तक दुनिया के किसी भी अंतरिक्ष" /> चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का अध्ययन करेगा चंद्रयान-2
Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की जय भानुशाली ने 'हम रहे ना रहे हम' शो में प्यार होने के बारे में की बात विक्की कौशल का खुलासा- सारा अली खान ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, चिकित्सा सेवाएं निगम तथा महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की हितेन्द्र सिंह सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त पंजाब के विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे‘ स्कूल आफ एमिनेंस’: भगवंत मान शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : हरभजन सिंह ईटीओ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अधिकारियों को फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा ''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार बुधवार को 90वें दिन जिला हिसार के उकलाना व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों राखी शाहपुर, गामडा, हैबतपुर, खेड़ी जालान, खेड़ी लोहचब व कापड़ों में पहुंची राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बिलासपुर में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया लोगों की शिकायतों का निपटारा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना का जायजा लिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सें भेंट की कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड 27 में रेजीडेंशियल सोसायटिज को विकास कार्यों के लिए 4 लाख रुपए के चैक किए भेंट सांसद संजीव अरोड़ा ने अमृतसर और पाकिस्तान की दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पूरी की गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली इंटरकांटिनेंटल कप: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2023 संस्करण के लिए पहला टिकट खरीदा नए सीसीटीवी फुटेज में साहिल को हत्या से पहले अपराध स्थल पर एक दोस्त से बात करते हुए देखा गया

 

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का अध्ययन करेगा चंद्रयान-2

5 Dariya News

श्रीहरिकोटा , 22 Jul 2019

भारत के दूसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-2 को बाहुबली रॉकेट (जीएसएलवी-मार्क-3) के साथ सोमवार की दोपहर बाद सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का अध्ययन करेगा जोकि अभी तक दुनिया के किसी भी अंतरिक्ष मिशन में नहीं किया गया है। 375 करोड़ रुपये के जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लांच व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी एम-3) रॉकेट ने 3.8 टन वजनी व 603 करोड़ रुपये की कीमत के चंद्रयान-2 को लेकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।कुल 43.4 मीटर लंबे और 640 टन वजनी जीएसएलवी एम-3 का उपनाम कामयाब रही बाहुबली फिल्म के सुपर हीरो के नाम पर रखा गया है। यह रॉकेट भारत के दूसरे मिशन को अंजाम देने के लिए 3.8 टन वजनी चंद्रयान-2 को अपने साथ लेकर गया।चंद्रयान-2 पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की लगभग 384,400 किमी की यात्रा तय करेगा।लांच के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जीएसएलवी मार्क-3 ने चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में दाखिल कर दिया है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है। मैं चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में शामिल सभी लोगों को सलाम करता हूं।"उन्होंने कहा, "हमने एक गंभीर तकनीकी खराबी का सामना किया था, लेकिन हमने इसे ठीक कर लिया। टीम इसरो ने 24 घंटे में खराबी के मुख्य कारण का पता लगा लिया। सिस्टम की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम पिछले सात दिनों से काम पर थी।" सिवन ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से, उपग्रह टीम ने चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान के लिए दिन-रात काम किया है।

लांच के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-2 अद्वितीय है क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का अध्ययन करेगा। पिछले किसी भी मिशन में इस तरह का काम नहीं किया गया है। यह मिशन चांद के बारे में नई जानकारी प्रदान करेगा।"मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "चंद्रयान-2 जैसे प्रयास युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और नवाचार की ओर प्रोत्साहित करेंगे। भारत के चंद्रमा कार्यक्रम को काफी बढ़ावा मिलेगा। इससे चंद्रमा के हमारे मौजूदा ज्ञान में काफी वृद्धि होगी।"इसरो के रॉकेट जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लांच व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी एम-3) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रमा के लिए सोमवार की दोपहर बाद ठीक 2:43 बजे उड़ान भरी। चंद्रयान-2 में कुल तीन खंड हैं। इसमें ऑर्बिटर (2,379 किग्रा, आठ पेलोड), लैंडर 'विक्रम' (1,471 किग्रा, चार पेलोड) और रोवर 'प्रज्ञान' (27 किग्रा, दो पेलोड) शामिल हैं।वैसे इस मिशन के लिए रॉकेट को 15 जुलाई की सुबह 2:51 बजे उड़ान भरनी थी। मगर तकनीकी गड़बड़ के कारण रॉकेट प्रक्षेपण से लगभग एक घंटा पहले इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इसरो ने तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद 22 जुलाई को प्रक्षेपण का दिन तय किया।इसरो के एक अधिकारी के अनुसार, लैंडर विक्रम सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।इसरो के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "चंद्रमा पर उतरने के लिए यह इसरो का पहला मिशन है।"

इसरो के अनुसार, लैंडिंग के दिन सात सितंबर को लैंडर विक्रम ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा।विक्रम से अपेक्षा की जा रही है कि वह दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह से 100 किमी की ऊंचाई से नरम भूमि पर पहुंच जाएगा। इसरो के अनुसार, इससे पहले कोई भी यहां नहीं पहुंच पाया है। यहां पर कुल तीन वैज्ञानिक प्रयोग किए जाने हैं।इसके बाद, छह पहियों वाला रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर दो प्रयोग करेगा। यह प्रयोग चांद की एक दिन की अवधि के लिए होगा, जोकि 14 पृथ्वी दिनों के बराबर होती है।इसके अलावा आठ वैज्ञानिक प्रयोगों के साथ ऑर्बिटर एक वर्ष की अवधि के लिए अपने मिशन को जारी रखेगा। इस मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक प्रयोग भी शामिल है।भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मिशन चंद्रमा की उत्पत्ति को उजागर करने का भी प्रयास करेगा।रोवर के साथ-साथ दोनों लैंडर के पास भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अंकित है जबकि रोवर के पहियों पर अशोक चक्र अंकित किया गया है।उल्लेखनीय है कि भारत ने अपना पहला चंद्रमा मिशन चंद्रयान -1 अक्टूबर 2008 में अपने हल्के रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) का उपयोग कर लॉन्च किया था।चंद्रयान-2 मिशन की सफलता के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की यात्रा व उसकी सतह पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।अब तक कुल 38 लैंडिंग के प्रयास किए गए हैं, जिनमें सफलता की दर 52 फीसदी रही है।जीएसएलवी एम-3 का उपयोग 2022 में भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए किया जाएगा।भारत में वर्तमान में पूरी तरह से परिचालन वाले दो रॉकेट हैं। इनमें पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) और जियोसिंक्रोनाइज सैटेलाइट लांच व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी एम-3) शामिल हैं। इनमें उड़ान की शुरुआत में 415 टन के द्रव्यमान के सात 2.5 टन की वहन क्षमता है।



 

Tags: ISRO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD