Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

‘सागर मैत्री’ के लिए आईएनएस सागरध्वनि को झंडी दिखा कर रवाना किया गया

5 Dariya News

कोच्चि , 18 Jul 2019

आईएनएस सागरध्वनि, नौसेना भौतिक और समुद्री प्रयोगशाला (एनपीओएल), कोच्चि का समुद्र ध्वनि अनुसंधान पोत (एमएआरएस) है जिसका संचालन भारतीय नौसेना करती है। इसे ‘समुद्री और संबंधित अंतरविषयी प्रशिक्षण व अनुसंधान पहल (एमएआईटीआरआई, मैत्री)’  के लिए कोच्चि से रवाना किया गया। सागरध्वनि को वाईस एडमिरल ए.के.चावला, एवीएसएम, एनएम, वीएसएम, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर तथा रक्षा अनुसंधान व विकास विभाग के सचिव एवं रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ.जी.सतीश रेड्डी ने संयुक्त रूप से 18 जुलाई, 2019 को 12 बजे दिन में नौसेना बेस, कोच्चि से झंडी दिखाकर रवाना किया।इस पोत के मिशन की परिकल्पना डीआरडीओ ने तैयार की थी जो प्रधानमंत्री के विजन ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ (एसएजीएआर, सागर) के अनुरूप है। इस विजन के तहत हिन्द महासागर क्षेत्र के सभी देशों के बीच सामाजिक-आर्थिक सहयोग तथा जल के अंदर की ध्वनि में समुद्री अनुसंधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

भारतीय नौसेना और एनपीओएल का यह मिशन दक्षिण-पूर्वी ऐशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करेगा और अनुसंधान को बेहतर बनाएगा। इसलिए इस मिशन का नाम सागर मैत्री रखा गया है। सागर मैत्री मिशन का मुख्य उद्देश्य है अंडमान समुद्र और समीपवर्ती समुद्री क्षेत्र समेत संपूर्ण उत्तरी हिन्द महासागर में आकड़ों का संग्रह तथा समुद्र अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में सभी हिन्द महासागर क्षेत्र के 8 देशों के साथ दीर्घावधि सहयोग स्थापित करना। आईएनएस सागरध्वनि का निर्माण स्वदेशी तकनीक से जीआरएसई लिमिटेड, कोलकाता ने किया है। इसे 30 जुलाई, 1994 को कमिशन किया गया था। पिछले 25 वर्षों में पोत ने समुद्र में बड़े पैमाने पर अनुसंधान कार्य किए हैं। पोत 30, जुलाई, 2019 को अपनी रजत जयंती मनाएगा। सागर मैत्री ट्रैक-2 के तहत सागरध्वनि थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेगी और इन देशों के चयनित संस्थानों के सहयोगी अनुसंधान कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। सागर मैत्री मिशन ट्रैक-1 का आयोजन अप्रैल, 2019 में यांगून, म्यांमार में किया गया था।भारतीय नौसना और एनपीओएल सोनार प्रणाली, पानी के अंदर निगरानी प्रौद्योगिकी तथा समुद्री पर्यावरण व समुद्री सामग्री पर संयुक्त रूप से अनुसंधान तथा विकास का कार्य कर रहे हैं।

 

Tags: Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD