Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

सेमीफाइनल की हार के बाद शास्त्री, चयनकर्ताओं के सामने मुश्किल सवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 10 Jul 2019

जब तक परिणाम आपके पक्ष में आ रहे होते हैं तब तक आप सवालों से बचते रहते हैं। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और कोचिंग स्टाफ को कड़े सवालों का सामना करना पड़ेगा। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि कोच बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद क्या रुख अख्तियार करते हैं और मध्य क्रम की विफलता के बारे में क्या कहते हैं जो ओल्ड ट्रेफर्ड में विराट कोहली और रोहित शर्मा की विफलता के बाद एक बार फिर ढह गया। इस विश्व कप में भारतीय टीम प्रबंधन ने सवाल पूछने वाली मीडिया को अपने से दूर ही रखा।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए विश्व कप के पहले मैच से पहले टीम ने नेट गेंदबाजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा। इस बात के पीछे तर्क दिया गया कि आवेश खान और दीपक चाहर से यह उनका अनुभव जानने का सही समय है। इस बात पर मीडिया ने कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने का फैसला किया। कागजों पर इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह किसी चाल थी लेकिन भारतीय टीम द्वारा मीडिया से दूरा बनाए रखना का रुख किसी से छुपा नहीं है।

जो भी सवाल पूछा जाता है उसका जवाब घुमा फिरा कर दिया जाता है। लेकिन अब सवाल यह है कि जब समस्या सभी को सामने दिख रही थी तब उसे नजरअंदाज कर क्या टीम प्रबंधन कुछ बुरा होने का इंतजार कर रहा था? रोहित शर्मा, विराट कोहली और लोकेश राहुल के अलावा और भारतीय बल्लेबाज रन नहीं कर सका। इस टीम के मध्य क्रम में दो ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में प्राथमिक खिलाड़ी का दर्जा तक प्राप्त नहीं था। शिखर धवन के विश्व कप के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को टीम में बुलाया गया। टीम की घोषणा करते हुए मुख्य चयनकर्ता एम.एस. के. प्रसाद ने दिनेश कार्तिक को धोनी का विकल्प बताया था और कहा था कि उन्होंने कार्तिक को पंत के ऊपर तरजीह इसलिए दी है क्योंकि अगर धोनी को कुछ होता है तो कार्तिक के पास उनका स्थान लेने का अनुभव है। कार्तिक और पंत दोनों को सेमीफाइनल में मौका मिला लेकिन दोनों बड़े मैच में विफल रहे। साफ तौर पर वर्तमान में रहना भारतीय टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। आस्ट्रेलिया में मिली सफलता के बात शास्त्री ने ही कहा था कि भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीम है। अब समय आ गया है कि कोच सामने आकर बताएं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम क्यों विफल रही। 

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD